[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड प्लान बेस्ट हैं। इनमें तेज इंटरनेट स्पीड के साथ कई शानदार अडिशनल बेनिफिट भी मिल जाते हैं। एयरटेल के पास एक ऐसा ही बेस्टसेलर प्लान मौजूद है। एयरटेल के इस एंटरटेनमेंट ब्रॉडबैंड प्लान का मंथली रेंटल 999 रुपये है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में ऑफर की जाने वाली अपलोड और डाउनलोड स्पीड 200Mbps तक की है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी। प्लान में ऑफर किए जाने वाले अडिशनल बेनिफिट में अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ विंक म्यूजिक और Xstream Premium पैक शामिल है।
स्टैंडर्ड प्लान में 100Mbps की स्पीड
एयरटेल का यह प्लान 799 रुपये के मंथली रेंटल के साथ आता है। इसमें कंपनी 100Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह प्लान अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। प्लान में आपको लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री मिलेगी। प्लान एयरटेल थैंक्स बेनिफिट के साथ आता है। इसमें मिलने वाला अडिशनल बेनिफिट में Xstream Premium Pack के साथ विंक म्यूजिक का फ्री ऐक्सेस शामिल है। इस प्लान के साथ कंपनी अपोलो 24×7 का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
ये हैं कम कीमत वाली सबसे जबर्दस्त स्मार्टवॉच, मिलेगी ब्लूटूथ कॉलिंग
कंपनी का बेसिक प्लान
एयरटेल का यह बेसिक प्लान 499 रुपये के मंथली रेंटल के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 40Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड दे रही है। अनलिमिटेड डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में आपको फ्री कॉलिंग बेनिफिट भी मिलेगा। कंपनी इस बेसिक प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट भी दे रही है। प्लान के अडिशनल बेनिफिट्स में Xstream Premium Pack और विंक म्यूजिक के साथ अपोलो 24×7 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
जियो और वोडा का सबसे सस्ता प्लान, पूरी फैमिली के लिए बेस्ट, OTT भी
[ad_2]
Source link