Home Tech & Gadget Airtel-BSNL पर भारी है ये Broadband Plan! हर महीने होगी 500 रुपए की बचत और मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

Airtel-BSNL पर भारी है ये Broadband Plan! हर महीने होगी 500 रुपए की बचत और मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

0
Airtel-BSNL पर भारी है ये Broadband Plan! हर महीने होगी 500 रुपए की बचत और मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

इंटरनेट की बढ़ती जरूरत ने ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्लान्स (Broadband Internet Plans) की डिमांड को बढ़ा दिया है। यही वजह है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स में भी कम्पटीशन बढ़ गया है। जिसकी वजह से ये सभी कंपनियां एक दूसरे से सस्ते में ग्राहकों को प्लान ऑफर करना चाहती हैं। अगर आप 200 एमबीपीएस स्पीड का सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां हम आपको मार्केट में मौजूद सस्ते और अच्छे ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:- नहीं मिलेगा दूसरा मौका! ₹10,000 से कम में खरीदें 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

 

BSNL का 200 एमबीपीएस वाला प्लान

बीएसएनएल अपने भारत फाइबर कनेक्शन के माध्यम से फाइबर प्रीमियम प्लस प्लान पेश करती है। 200 एमबीपीएस की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ आने वाले बीएसएनएल के प्लान की कीमत 1,299 रुपये महीना है। प्लान 4000GB डेटा लिमिट प्रदान करता है, जिसके बाद ये स्पीड 15 एमबीपीएस तक कम हो जाती है। इस प्लान के साथ कोई ओटीटी लाभ नहीं है। हालांकि, यूजर्स को फ्री वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

 

Airtel 200 एमबीपीएस प्लान

एयरटेल ओटीटी प्लेटफार्म के एक्सेस के साथ प्लान पेश करता है, जिसकी शुरुआत ‘एंटरटेनमेंट’ पैक से होती है, जो 999 रुपये महीने का है। इसमें 200 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड प्रदान की जाती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 3.3TB या 3300GB मासिक फेयर-यूसेज-पॉलिसी (FUP) डेटा मिलता है। एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ‘एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स’ भी प्रदान करता है, जिसमें Amazon Prime, Disney+ Hotstar, और Wynk Music जैसे OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह एयरटेल का बेस्टसेलिंग प्लान है।

 

ये भी पढ़ें:- Flipkart-Amazon से नहीं यहां से खरीदें एसी, स्मार्टफोन और टीवी मिल रहा 48% तक का डिस्काउंट


Excitel का 200 एमबीपीएस प्लान

एक्साइटेल 200 एमबीपीएस, 300 एमबीपीएस और 400 एमबीपीएस के इंटरनेट स्पीड प्लान भी पेश करता है। एक्साइटेल का 200 एमबीपीएस प्लान सबसे सस्ते में आने वाला शानदार प्लान है। एक्साइटेल 799 रुपये महीने खर्च कर 200 एमबीपीएस की स्पीड प्रदान करता है। एक्साइटेल के प्लान सच में अनलिमिटेड डेटा के साथ आते हैं, इस प्लान के साथ कोई FUP डेटा सीमा नहीं है।

 

Photo: Freepik

[ad_2]

Source link