Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsAISSEE result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link

AISSEE result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link


ऐप पर पढ़ें

सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजि की गई ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2024 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजे aissee.nta.nic.in पर  जाकर चेक किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि 28 जनवरी, 2024 को AISSEE 2024 परीक्षा देश भर के कई स्थानों पर आयोजित की गई थी। कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश स्तर की परीक्षाएं क्रमशः दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गईं। अब पास स्टूडेंस को सैनिक स्कूलों में दाखिला ई-काउंसलिंग के जरिेए मिलेगा। उन्हें pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling/ पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। काउंसलिंग के दौरान उन्हें अपनी योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र और स्वघोषणा पत्र सब्मिट करना होगा। 

AISSEE 2024 परिणाम: कैसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबपेज aissee.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “AISSEE रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।

 नई विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल सब्मिट करें।

एआईएसएसईई रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

AISSEE 2024 प्रवेश परीक्षा के अंकों और रैंक को रिव्यू करें।

आपको बता दें, सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा के लिए  25 फरवरी, 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। जिसके बाद उन्हें  27 फरवरी, 2024 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। दो दिन पहले फाइनल आंसर की भी जारी की गई थी जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

RESULT DIRECT LINK

छात्रों को सैनिक स्कूल में दाखिला AISSEE 2024 की मेरिट लिस्ट और  प्राप्त रैंक के अनुसार ई-काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। रिजल्ट के बाद  ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments