Home Education & Jobs AKTU : एकेटीयू में 4 जनवरी से 25 जनवरी तक होगी यूजी और पीजी परीक्षा, यहां देखें डेटशीट

AKTU : एकेटीयू में 4 जनवरी से 25 जनवरी तक होगी यूजी और पीजी परीक्षा, यहां देखें डेटशीट

0
AKTU : एकेटीयू में 4 जनवरी से 25 जनवरी तक होगी यूजी और पीजी परीक्षा, यहां देखें डेटशीट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

AKTU Exam dates : एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर (अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट) के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों के फर्स्ट फेज की परीक्षाओं का संशोधित एवं फाइनल परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 4 जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक आयोजित होंगी। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर कोर्स व सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी कर दी गई है। 

नोटिस में कहा गया है कि ऐसे विषय जो परीक्षा कार्यक्रम में रेगुलर विषय बताए गए हैं, लेकिन कैरी ओवर अंकित नहीं किया गया है, उन्हें रेगुलर विषय के साथ ही कैरी ओवर विषय मानते हुए तय तिथि पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। 

एकेटीयू  ओड सेमिस्टर एग्जाम डेटशीट 

पोर्टल में गड़बड़ी, परीक्षा फॉर्म फंसे

एकेटीयू) के छात्र-छात्राओं पर परीक्षा फार्म नहीं भर पाने का संकट मंडरा रहा है। 29 दिसम्बर तक सत्र 2022-23 की विषय सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने हैं लेकिन पोर्टल की खामी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र फार्म भरने में असमर्थ हैं। ऑनलाइन फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के दौरान के छात्र जब परीक्षा शुल्क जमा कर रहे हैं तो छात्र के बैंक खाते से पैसे तो कट जा रहे हैं लेकिन फार्म जमा नहीं हो रहा है और फीस स्टेटस फेल दिखा रहा है।

[ad_2]

Source link