Home National All About Keto Diet: कीटो डाइट क्या होती है? डाइटिशियन से समझें इसके फायदे और नुकसान

All About Keto Diet: कीटो डाइट क्या होती है? डाइटिशियन से समझें इसके फायदे और नुकसान

0
All About Keto Diet: कीटो डाइट क्या होती है? डाइटिशियन से समझें इसके फायदे और नुकसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

कीटो डाइट फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट से कंसल्ट करना फायदेमंद रहता है.
कीटो डाइट को फॉलो करते वक्त कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है.

Keto Diet Benefits And Side Effects: वर्तमान समय में वजन कम करने के लिए ‘कीटोजेनिक डाइट’ को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे कीटो डाइट भी कहा जाता है और बड़ी संख्या में लोग इसे फॉलो करके वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग कीटो डाइट को हेल्थ के लिए फायदेमंद मानते हैं, तो कुछ लोग इसे नुकसानदायक मानते हैं. लोगों के दिमाग में इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है. अगर आप भी कीटो डाइट को फॉलो करने जा रहे हैं, तो उससे पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. आज डाइटिशियन से कीटो डाइट के बारे में सभी जरूरी सवालों के जवाब जान लेते हैं.

क्या होती है कीटो डाइट?

गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल की पूर्व डाइटिशियन और डाइट मंत्रा की फाउंडर कामिनी सिन्हा के मुताबिक कीटोजेनिक डाइट हाई फैट डाइट होती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बेहद कम होती है और प्रोटीन की मात्रा मीडियम होती है. इस डाइट को फॉलो करने पर हमारा शरीर एनर्जी के लिए फैट को बर्न करने लगता है. इस मेटाबोलिक कंडीशन को कीटोसिस कहा जाता है. इस डाइट को फॉलो करने वाले लोग फैट से भरपूर फूड्स का खूब सेवन करते हैं और कार्ब्स वाले फूड्स को कम से कम खाते हैं. इस डाइट में मॉडरेट प्रोटीन वाले फूड्स भी शामिल किए जाते हैं. आजकल बड़ी संख्या में लोग वेट लॉस के लिए कीटो डाइट को फॉलो कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कोविड-19 से जूझने वाले डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बुरी खबर ! यहां जान लीजिए

कीटो डाइट के क्या फायदे होते हैं?

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा कहती हैं कि कीटो डाइट को वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. यह डाइट शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और एपेटाइट यानी भूख को कम करती है. इसकी वजह से यह वजन घटाने में कारगर मानी जाती है. यह भी माना जाता है कि कीटो डाइट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती है. हालांकि यह काफी हद तक डायबिटीज के मरीज की हेल्थ कंडीशन पर डिपेंड करता है. कई बार बच्चों को मिर्गी के दौरे से बचाने के लिए भी कीटो डाइट का सहारा लिया जाता है. हेल्थ के लिए कई मायनों में यह डाइट प्लान अच्छा माना जाता है.

कीटो डाइट के क्या नुकसान होते हैं?

कामिनी सिन्हा के अनुसार कीटो डाइट फॉलो करने से पहले सभी लोगों को एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. गलत तरीके से इस डाइट प्लान को अपनाना कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकता है. लो ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन, कब्ज, पोषक तत्वों की कमी और हार्ट डिजीज से जूझ रहे लोगों को यह डाइट अपनाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लिवर की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी बिना डॉक्टर की सलाह ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. वेट लॉस के लिए हमेशा हेल्दी तरीके अपनाने चाहिए. कीटो डाइट लेने से कुछ लोग पोषक तत्वों की कमी का शिकार हो सकते हैं, ऐसे में सभी को इस डाइट को लेकर सावधानी भी बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज दोपहर या शाम को करें वर्कआउट, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Tags: Health, Healthy Diet, Lifestyle, Obesity

[ad_2]

Source link