[ad_1]
रिपोर्ट: पीयूष पाठक
अलवर. अलवर शहर पूरे राजस्थान में खानपान के मामले में अलग ही पहचान रखता है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग यहां सुबह व शाम को खाने पीने की दुकान व ठेली पर नजर आते हैं. अलवरवासी सुबह नाश्ते मे कचौरी का आनंद उठाते हैं, तो वहीं शाम को घर जाने से पहले पकोड़े की दुकान पर बैठकर यार दोस्तों के साथ पूरे दिन की थकावट दूर करते हुए गुफ्तगू करते नजर आते हैं. वैसे तो अलवर में कई दुकानें हैं, जो शाम को लोगों को पकौड़ी खिलाती हैं. लेकिन काफी सालों से चली आ रही अलवर शहर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास सोहनलाल की दुकान की पकौड़ी लोगों को खासी पसंद हैं.
वैसे तो पकौड़ी पूरे देश में बनती है. लेकिन अलवर जिले में उनको बनाने का तरीका अलग ही है. यहां पर काफी वैरायटी में पकौड़ियां बनती हैं. जिसमें दुकानदार पकौड़ी का घोल बनाकर कुछ हद तक पहले से पका लेते हैं. बाद में जिस तरह से कस्टमर डिमांड करता है. उस तरह की पकौड़ी को गर्म तेल में डालकर लोगों को गरमा गरम देते हैं. सैनी ने बताया कि अलवर के ज्यादातर लोग दाल वाली पकौड़ी व ब्रेड पकौड़े की डिमांड करते हैं. लोग दुकान पर खड़े होकर तो खाते हैं साथ ही घर ले जाकर भी परिवारजनों के साथ चटकारे लेते हैं.
क्या है इस दुकान का आकर्षण
दुकानदार छगनलाल सैनी ने कहा, ‘हमारे पास दाल की पकौड़ी, ब्रेड पकौड़े, आलू की पकौड़ी, प्याज की पकौड़ी, मिर्च सहित काफी तरह की वैरायटी हैं. हमारी दुकान का मुख्य आकर्षण पकौड़ी के ऊपर डालने वाली चटनी है. जो तीन तरह की है. यह स्पेशल बनाई जाती है. हमारी तीनों तरह की चटनी हींग डालकर तैयार की जाती है. जिससे पकौड़ी के ऊपर चटनी डालने के बाद अलग ही स्वाद आता है और लोग बड़े चाव से यहां पकौड़ी खाते हैं.
ब्रेड पकौड़ा है फेमस
पकौड़ी की दुकान पर आए भारत का कहना है कि मुझे यहां के ब्रेड पकोड़े पसंद है. क्योंकि शाम को पकौड़ी खाने का अलग ही मजा है. हफ्ते में चार-पांच दिन यहां आकर ब्रेड पकौड़े खाता हूं. मुझे यहां के ब्रेड पकोड़े का अलग ही स्वाद लगता है. वैसे तो मैंने बाहर भी बेड पकौड़े खाए हैं. लेकिन, यहां का स्वाद अलग ही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : March 16, 2023, 15:08 IST
[ad_2]
Source link