Home Tech & Gadget Amazon का छप्परफाड़ ऑफर, 12 हजार तक के डिस्काउंट पर खरीदें बजट स्मार्टफोन्स

Amazon का छप्परफाड़ ऑफर, 12 हजार तक के डिस्काउंट पर खरीदें बजट स्मार्टफोन्स

0
Amazon का छप्परफाड़ ऑफर, 12 हजार तक के डिस्काउंट पर खरीदें बजट स्मार्टफोन्स

[ad_1]

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Smartphones EMI Carnival का आयोजन किया गया है। यह सेल 28 मार्च से लेकर 31 मार्च तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स को बेहद ही कम कीमत में और कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आपका बजट कम है और आप एक किफायती फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे जिसके जरिए आप स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद पाएंगे।

realme narzo 50 5G की कीमत और ऑफर्स:

realme-narzo-50-5g-

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिए्ंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसे 28 फीसद डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे EMI के साथ खरीदने पर 621 रुपये हर महीने देना होगा। साथ ही 12,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M13 की कीमत और ऑफर्स:

samsung-galaxy-m13-

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसे 35 फीसद डिस्काउंट के साथ 9,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे EMI पर खरीदने के लिए 463 रुपये हर महीने देने होंगे। वहीं, 9,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Lava Blaze 5G की कीमत और ऑफर्स:

lava-blaze-5g-

इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसे 27 फीसद डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 526 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकेगा। साथ ही 10,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

Nokia C12 की कीमत और ऑफर्स:

nokia-c12-

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है लेकिन इसे 20 फीसद डिस्काउंट के साथ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 287 रुपये देने होंगे। साथ ही 5,650 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link