[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ई-कॉमर्स साइट Amazon का इस्तेमाल आज लगभग देश के हर हिस्से में किया जा रहा है। अमेजन वैसे तो बढ़िया डील और डिस्काउंट देता रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि अमेजन पर ही एक सीक्रेट सेक्शन बना हुआ है जहां से आप आधे से भी कम दाम में खरीदारी कर सकते हैं। अमेजन की स्पेशल सेल और डील तो आती जाती रहती हैं, लेकिन इस छिपी हुई सेक्शन में मिलने वाली डील्स हमेशा रहती है। आइए आपको बताते हैं कि अमेजन पर आपको ये सीक्रेट सेक्शन कहां मिलेगा और कैसे आप इसका फायदा उठा पाएंगे। यहां हम Amazon के जिस सेक्शन कि बात कर रहे हैं वो Clearance Store सेक्शन है।
Amazon पर कहां मिलेगा आपको ये Clearance Store
ये सेक्शन आपको अमेजन ऐप और वेबसाइट दोनों पर मिल जाता है। ये सेक्शन अमेजन ऐप में दिए गए Deals & Saving पर टैप करने पर आपके सामने आ जाएगा। अमेजन के क्लियरेंस स्टोर में ग्राहकों को 50-70% छूट का फायदा हमेशा मिल सकता है। ये ऑफर ग्राहकों को फैशन, इलेक्ट्रॉनिक, होम अप्लायंस, बेबी केयर और टॉयज जैसी सभी चीज़ों पर मिलेगा।
Amazon फैन्स के लिए नए साल से पहले आई बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने घटाई मेंबरशिप की कीमत
इन चीजों पर मिलेगी तगड़ा डिस्काउंट
फैशन प्रोडक्ट्स की बात करें तो यहां से कपड़े, सैंडल, ज्वैलरी, घड़ी, पर्स, और लगेज बैग पर 50-70% की छूट मिल जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बात करें तो ग्राहक यहां से फोन, वायरलेस एसेसरीज़, लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर के सामान, कैमरा, हेडफोन जैसे सामान को 40% तक इकी छूट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा फर्नीचर, किताबें, सोफा, वीडियो गेम, गेमिंग एसेसरीज़, को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा होम और किचन आइटम को ग्राहक 60% तक के डिस्काउंट पर घर ला सकते हैं। इसके अलावा लिंट रिमूवर को ऑफर के तहत 53% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है। बच्चों के खिलोने पर 40% तक की छूट मिल जाएगी। अगर आपको बच्चों के लिए कोई सामान, पर्सनल केयर आइटम या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना है तो आपको ये सभी कैटेगरी के सामान 50% तक की छूट पर मिल जाएंगे।
3 महीने तक समुद्र में पड़ा रहा iPhone 12, जब पानी से बाहर आया तो फोन देख हर किसी के उड़ गए होश
[ad_2]
Source link