[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर बीते दिनों प्राइम डेज सेल का आयोजन किया गया था और अब Great Freedom Festival Sale शुरू हो रही है। वैसे तो सेल के लिए 4 अगस्त से 8 अगस्त तक का वक्त तय किया गया है लेकिन एक जुगाड़ के चलते बाकियों से 24 घंटे पहले आपको सेल का फायदा मिलने लगेगा। दरअसल, अमेजन पर पिछली प्राइम सेल का फायदा केवल प्राइम मेंबर्स को मिल रहा था। वहीं इस बार प्राइम मेंबर्स को बाकियों से पहले सेल का ऐक्सेस दिया जा रहा है।
अमेजन सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। Amazon Great Freedom Festival का फायदा सभी ग्राहकों को मिलने वाला है और यह 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगी। वहीं जो अमेजन प्राइम मेंबर्स हैं, उनके लिए यह सेल एक दिन पहले 3 अगस्त की दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। तो अगर आपको बाकियों से पहले प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदने हैं तो अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन लेते हुए ऐसा किया जा सकता है।
अमेजन पर बंपर सेल शुरू! इन OnePlus स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
ऐसे ले सकते हैं Amazon Prime मेंबरशिप
अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर शॉपिंग ऐप ओपेन करना होगा। वेबसाइट पर आपको दाईं ओर सबसे ऊपर शॉपिंग कार्ट के बगल ‘Try Prime’ विकल्प दिख जाएगा। इसपर क्लिक करने के बाद आपको प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करना होगा। आप अलग-अलग कीमत वाले प्लान्स में से चुन सकते हैं। मंथली प्राइम मेंबरशिप केवल 129 रुपये से शुरू होती है।
सेल के दौरान ना करें कोई गलती, अपने लिए ऐसे चुनें बेस्ट स्मार्टफोन
अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेने पर ये फायदे
अगर आप अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेते हैं तो ना सिर्फ सेल का फायदा जल्द मिलेगा, बल्कि अन्य फायदे भी मिलेंगे। एलिजिबल यूजर्स को यब सब्सक्रिप्शन लेने के बाद फ्री डिलिवरी और चुनिंदा लोकेशंस में सेम-डे डिलिवरी का फायदा मिलेगा। यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन प्राइम म्यूजिक और अन्य सेवाओं का ऐक्सेस भी मिल जाता है। साथ ही अमेजन किंडल प्लेटफॉर्म पर प्राइम रीडिंग का फायदा मिलता है।
[ad_2]
Source link