Home Life Style Ambedkar Jayanti 2023 Quotes:सकारात्मक सोच के लिए अपनाएं बाबा साहेब के प्रेरक विचार, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Ambedkar Jayanti 2023 Quotes:सकारात्मक सोच के लिए अपनाएं बाबा साहेब के प्रेरक विचार, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

0
Ambedkar Jayanti 2023 Quotes:सकारात्मक सोच के लिए अपनाएं बाबा साहेब के प्रेरक विचार, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

[ad_1]

हाइलाइट्स

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है.
बाबा साहेब की जयंती को देश में समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti 2023 Quotes: देश के संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है. डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. बता दें कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें लोग बाबा साहेब के नाम से पुकारते थे. एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने कमजोर और शोषित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और जाति व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई.

बता दें कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को देश में समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनके विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया. बाबा साहेब के विचारों पर चलकर बहुत सारे युवाओं की जिंदगी में काफी बदलाव आया. तो आइये बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हम आपको उनके कुछ विचारों से रूबरू करवाते हैं. जो जीवन के कठिन पलों में आपको प्रेरित करने में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 7 अप्रैल से शुरु हो रहा वैशाख माह, जान लें कब है अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, वैशाख अमावस्या?

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार

1. “मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।”

2. “मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।”

3. “वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।”

4. “शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो।”

5. “धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।”

6. “हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय हैं।”

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर करना चाहते हैं माता लक्ष्मी को खुश, जरूर खरीदें 5 चीजें, घर में आएगी सुख और समृद्धि

7. “भाग्य में विश्वास रखने के बजाए अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।”

8. “एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।”

9. “समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।”

10. “हिन्दू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।”

11.“एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।”

12.“बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।”

Tags: Ambedkar Jayanti, Dr. Bhimrao Ambedkar, Lifestyle

[ad_2]

Source link