Home World Anju becomes Fatima: अंजू के फातिमा बनने के पीछे की कहानी, इस्लाम में इस नाम के क्या हैं मायने

Anju becomes Fatima: अंजू के फातिमा बनने के पीछे की कहानी, इस्लाम में इस नाम के क्या हैं मायने

0
Anju becomes Fatima: अंजू के फातिमा बनने के पीछे की कहानी, इस्लाम में इस नाम के क्या हैं मायने

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Anju becomes Fatima story: फेसबुक प्यार के लिए अपने दो बच्चों और पति को भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू फातिमा बन गई है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि बुर्का पहन अंजू ने अपनी मर्जी से लोकल कोर्ट की अनुमति लेकर नसरुल्लाह से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। अंजू और उनके प्रेमी नसरुल्लाह हालांकि अभी तक यह मानने को तैयार नहीं हैं कि दोनों शादी कर चुके हैं लेकिन, पाकिस्तानी पुलिस और दोनों का निकाह पढ़ने वाले मौलवी का दावा है कि फातिमा और नसरुल्लाह का निकाह हो चुका है।  अंजू के फातिमा बनने की पीछे की कहानी क्या है और इस्लाम में इस नाम के क्या मायने हैं?

मीडिया में सामने आ रहे तमाम खुलासों का खंडन करने से उलट फातिमा उर्फ अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से शादी कर ली है। कपल का प्री वेडिंग शूट वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दोनों को पहाड़ी पर अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है। लोकल पुलिस का दावा है कि अंजू और नसरुल्लाह ने अपनी मर्जी से निकाह किया है। अंजू पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। 

10 हजार रुपए दहेज और 10 तोला सोना में हुआ निकाह

स्थानीय पुलिस अधिकारी नासिर सत्ती का कहना है कि अंजू और नसरुल्लाह कोर्ट की मंजूरी के बाद निकाह किया। निकाह के दौरान कोर्ट रूप में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम थे। सोशल मीडिया पर अंजू और नसरुल्लाह की शादी के कागजात भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन दस्तावेजों की पुष्टि तो नहीं हो पाई लेकिन, कागजों में अंजू की जगह नाम फातिमा लिखा है। यही नहीं निकाह पढ़ने वाले कारी शमरोज़ खान का कहना है कि उन्होंने दहेज के रूप में 10,000 रुपये और 10 तोला सोना देकर फातिमा (अंजू) की शादी नसरुल्ला से कराई है।

शादी की खबरों से अंजू का इनकार

सोशल मीडिया, पाकिस्तानी मीडिया और पाक पुलिस के दावों से उलट अभी भी अंजू ने शादी की बात नहीं स्वीकारी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू ने कहा है कि शादी की खबरें बेबुनियाद हैं और  इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की खबरों से मेरे बच्चे काफी दुखी हो रहे हैं। मैं दो से तीन दिन में भारत वापस लौट आऊंगी। 

भारत में अंजू के पति का क्या कहना है?

पाकिस्तान में किसी दूसरे शख्स से शादी करने की खबरों पर  अंजू के पति अरविंद बेहद शॉक हैं। उनका कहना है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने की बात सबसे छिपाई थी। जब 23 जुलाई को बेटे की तबीयत बिगड़ी तो मैंने अंजू से पूछा- कब तक आओगी? उसने तब खुलासा किया था कि वो पाकिस्तान में है। मैं उसकी बातों से शॉक में था। हां इतना जरूर पता था कि वो कुछ समय से पासपोर्ट बनवा रही थी। अंजू के नाम बदलने और शादी की बात अरविंद ने ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया।

इस्लाम में फातिमा नाम के मायने

इस्लाम में फातिमा नाम के मायने बेहद खास हैं। फातिमा नाम- इस्लाम के गुरू पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी का नाम था। पैगंबर मोहम्मद को अपनी बेटी फातिमा से काफी लगाव था। उन्होंने फातिमा का निकाह हजरत अली से करवाया था। पैगंबर मोहम्मद की बेटी के नाम से अंजू का नया नामकरण बेहद अहम है क्योंकि इस नाम से इस्लाम में विश्वास रखने वालों की असीम आस्था है। इस्लाम में अक्सर लोग लड़की का नाम फातिमा रखते हैं क्योंकि पैगंबर मोहम्मद के अपनी बेटी फातिमा से गहरा लगाव लोगों को यकीन दिलाता है कि इस नाम से उस लड़की पर भी पैगंबर मोहम्मद का हाथ होगा।  

[ad_2]

Source link