Home National anju nasrullah love story may come to India in a november end what next india pakistan – India Hindi News – 1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू, नसरुल्लाह खुद जाएंगे छोड़ने; आगे क्या प्लान, देश न्यूज

anju nasrullah love story may come to India in a november end what next india pakistan – India Hindi News – 1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू, नसरुल्लाह खुद जाएंगे छोड़ने; आगे क्या प्लान, देश न्यूज

0
anju nasrullah love story may come to India in a november end what next india pakistan – India Hindi News – 1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू, नसरुल्लाह खुद जाएंगे छोड़ने; आगे क्या प्लान, देश न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Anju-Nasrullah: प्यार में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू नवंबर के अंत तक भारत लौट सकती हैं। पति नसरुल्लाह ने उनकी वापसी के संकेत दिए हैं। इतना ही नहीं, खबर है कि वह खुद ही अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आ सकते हैं। अंजू जून में राजस्थान के अलवर से खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थीं। इसके बाद से ही उनकी वापसी को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी Youtuber मोहसिन से बातचीत में नसरुल्लाह ने जानकारी दी है कि अंजू के वीजा की प्रक्रिया काम भी पूरी हो चुका है। वह नवंबर के अंत तक भारत लौट सकती हैं। कहा जा रहा है कि अंजू को बच्चों की याद आ रही है। इधर, रिपोर्ट के मुताबिक, नसरुल्लाह का कहना है कि वह खुद वाघा बॉर्डर तक उन्हें छोड़ने जाएंगे।

क्या है आगे का प्लान

नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू भारत में अपने बच्चों से मिलेंगी। यूट्यूबर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बच्चों को पाकिस्तान लाना अंजू की मर्जी होगी, अगर वह चाहती हैं तो ऐसा कर सकती हैं। उन्होंने बताया है कि अंजू बच्चों से मिलकर पाकिस्तान वापस आ जाएंगी। कहा जा रहा है कि अंजू इतने लंबे समय के लिए पाकिस्तान नहीं गईं थीं।

तारीख पर तारीख

जब अंजू पाकिस्तान पहुंचीं, तो कहा जाने लगा कि वह कुछ ही दिनों में भारत लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरें आईं कि वह जुलाई में भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन तब भी ऐसा नहीं हुआ। नसरुल्लाह ने भी अक्टूबर में अंजू के भारत आने संभावनाएं जताई थीं। हालांकि, अब इस बात को पांच महीनों का समय बीत चुका है। अब नसरुल्लाह का कहना है कि नवंबर के अंत तक वह भारत पहुंच सकती हैं।

कैसे हुई थी मुलाकात

यूट्यूबर से बातचीत के दौरान नसरुल्लाह ने बताया कि वह अंजू से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे। उस दौरान अंजू एक कंपनी में काम कर रही थीं और वह उस कंपनी के प्रोडक्ट्स तलाश रहे थे। यहां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और बात मिलने और शादी तक पहुंच गई। अंजू ने धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था और नाम फातिमा रख लिया था।

[ad_2]

Source link