Home Education & Jobs AOC Recruitment 2023 : 10वीं पास के लिए 1793 पदों पर भर्ती, 6 मिनट में लगानी होगी 1.5Km की दौड़

AOC Recruitment 2023 : 10वीं पास के लिए 1793 पदों पर भर्ती, 6 मिनट में लगानी होगी 1.5Km की दौड़

0
AOC Recruitment 2023 : 10वीं पास के लिए 1793 पदों पर भर्ती, 6 मिनट में लगानी होगी 1.5Km की दौड़

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

AOC Recruitment 2023 : रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स ने 10वीं पास युवाओं से ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन के 1793 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया aocrecruitment.gov.in पर शुरू हो चुकी है। ट्रेड्समैन मेट के कुल 1249 पद हैं जिसमें से 508 पद अनारक्षित हैं। 124 पद EWS, 337 ओबीसी, 187 एससी, 93 एसटी के लिए आरक्षित हैं। फायरमैन के 544 पद हैं जिसमें 222 पद अनारक्षित हैं। 54 EWS, 147 ओबीसी, 81 एससी, 40 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। एससी व एसटी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26  फरवरी 2023 है।

उपरोक्त दोनों पदों के लिए साधारण 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है। इसलिए इस भर्ती के लिए भारी संख्या में आवेदन आना तय है। अनिवार्य योग्यता में कोई प्रोफेशनल योग्यता का सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया है। हालांकि जिस अभ्यर्थी के पास किसी ट्रेड का सर्टिफिकेट होगा, उसे ट्रेड्समैन भर्ती में प्रेफरेंस दिया जाएगा।

ट्रेड्समैन वेतन – लेवल – 1, 18,000/- से 56,900/ रुपये

फायरमैन वेतन – लेवल-2 , 19,900/-रुप से 63,200/ रुपये

अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 10वीं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

चयन 

– पहले फिजिकल टेस्ट होगा और इसमें सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

– ट्रेड्समैन पदों के अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1.5 Km दौड़ना होगा और 50 किलो का वजन लेकर 100 सेकेंड में 200 मीटर भागना होगा। महिलाओं को  8 मिनट 26 सेकेंड में 1.5 Km दौड़ना होगा और 50 किलो का वजन लेकर 3 मिनट 45 सेकेंड में 200 मीटर भागना होगा।

– फायरमैन पदों के लिए अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1.6 Km दौड़ना होगा। महिलाओं को  8 मिनट 26 सेकेंड में 1.6 Km दौड़ना होगा ।

[ad_2]

Source link