Home Tech & Gadget Apple जैसे फीचर वाले Noise के इस धांसू स्मार्टवॉच की पहली सेल शुरू, एक बार चार्ज करने पर 7 दिन चलेगी बैटरी

Apple जैसे फीचर वाले Noise के इस धांसू स्मार्टवॉच की पहली सेल शुरू, एक बार चार्ज करने पर 7 दिन चलेगी बैटरी

0
Apple जैसे फीचर वाले Noise के इस धांसू स्मार्टवॉच की पहली सेल शुरू, एक बार चार्ज करने पर 7 दिन चलेगी बैटरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नए साल के मौके पर अगर आप भी नया स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नॉइज ने हाल ही में Noise ColorFit Pro 4 Alpha को भारत में लॉन्च किया है। नॉइज का यह स्मार्टवॉच ढेर सारे लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले, BT कॉलिंग सपोर्ट, 100 स्पोर्ट्स मोड्स, 60Hz रिफ्रेश रेट जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि आज से यह स्मार्टवॉच भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

 

कीमत 4,000 रुपये के अंदर

अगर स्मार्टवॉच के कीमत की बात करें तो Noise ColorFit Pro 4 Alpha की भारत में कीमत 3,799 रुपये है। नॉइज का यह स्मार्टवॉच अभी सिल्वर ग्रे, डीप वाइन, रोज पिंक, विंटेज ब्राउन और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर आप नॉइज के इस स्मार्टवॉच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो आपका ये इतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज से आप अपने इस पसंदीदा स्मार्टवॉच को अमेजन और नॉइज के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

ऐपल जैसे फीचर से लैस है वॉच

नॉइज कलरफिट प्रो 4 अल्फा में 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 268 x 448 पिक्सल है। वॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट भी है। कलरफिट प्रो 4 अल्फा के डिस्प्ले को ऑन और ऑफ करने के लिए डबल-टैप जेस्चर और पॉम कंट्रोल, दोनो दिया गया है। इसके अलावा, इस अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच में खास तौर पर 4 वॉच फेसेस दिए गए हैं जो आपके ऑन डिस्पले स्क्रीन पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे। ऐपल के स्मार्टवॉच की तरह नॉइज के इस स्मार्टवॉच में दाईं ओर एक डिजिटल क्राउन का स्पोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच में वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है जो IP68-सर्टिफायड एल्यूमिनियम से बना है। 

 

एक बार चार्ज करने पर 7 दिन चलेगी बैटरी

नॉइज कलरफिट प्रो 4 अल्फा में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर और मेंस्ट्रुअल साइकल मॉनिटर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए नॉइज कलरफिट प्रो 4 अल्फा के साथ एक बिल्ट-इन स्पीकर, माइक्रोफोन और ब्लूटूथ 5.3 भी दिया गया है। अगर हम स्मार्टवॉच के बैटरी की बात करें तो इसमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और यह एक बार चार्ज करने के बाद 7 दिन तक चलेगी।

(फोटो क्रेडिट-mashable.com)

[ad_2]

Source link