[ad_1]
Apple लवर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपनी मैकबुक, पैड और अन्य डिवाइसेस की कीमत में भारी कटौती कर दी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐप्पल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Back to School डील की घोषणा की है और iPads और MacBooks समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दे रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ऑफर पूरी तरह से छात्रों के लिए है, और 2 अक्टूबर तक लाइव रहेगा। इसलिए, छात्र और रेगुलर कस्टमर दोनों एजूकेशन प्राइसिंग ऑफर के जरिए कम कीमत में मैक या आईपैड खरीद पाएंगे।
यदि आप छात्र नहीं हैं, तो भी आप अपने किसी परिचित से स्टूडेंट आईडी का उपयोग करके इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। ध्यान रखें कि बिल छात्र के नाम पर होगा, लेकिन आप अपनी पर्सनल आईडी से डिवाइस को आसानी से सेट कर सकते हैं। किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट, चलिए जानते हैं सबकुछ…
Apple अब MacBooks, iPads पर भारी छूट दे रहा है
ऐप्पल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की गई डिटेल के अनुसार, MacBook Air 13 M1 को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसकी ओरिजनल कीमत 99,900 रुपये से कम है। इसका मतलब है कि ऐप्पल के इस लैपटॉप पर लोगों को 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर में MacBook Air 13 M2 की कीमत 1,04,900 रुपये है। इस मॉडल को भारत में 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यानी इस पर भी ग्राहकों को 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
पूरी फैमिली की मौज: Airtel के इस प्लान में Amazon Prime, Disney+ Hotstar फ्री; 100GB डेटा भी
Apple के हाल ही में लॉन्च हुए M2 के साथ MacBook Air 15 पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसकी रिटेल प्राइस 1,349,00 रुपये से कम है। यदि आप Macbook Pro लेना चाहते हैं, तो 13-इंच मॉडल 1,19,900 रुपये ( ओरिजनल प्राइस 1,29,900 रुपये), 14-इंच मॉडल 1,84,900 रुपये ( ओरिजनल प्राइस 1,99,900 रुपये) और 16-इंच मॉडल 2,29,900 रुपये (ओरिजनल प्राइस 2,49,900 रुपये) में उपलब्ध हैं।
इनके अलावा, Apple iMac पर भी छूट दे रहा है और कंपनी के बैक टू स्कूल ऑफर (Back to School offer) के तहत इसे 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर में Mac mini भी भारी छूट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत घटकर 49,900 रुपये हो गई है। Mac Studio या M2 सीरीज चिपसेट के साथ नए लॉन्च किए गए Mac Pro पर कोई छूट नहीं है। इसके अलावा, iPad Air, iPad Pro 11 और iPad Pro 12.9 ऑफर में क्रमशः 54,900 रुपये, 76,900 रुपये और 1,02,900 रुपये में उपलब्ध हैं। ये आईपैड मॉडल पेंसिल के साथ भी उपलब्ध होंगे।
OnePlus के इन फोन पर अब लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी मिलेगी, क्या आपके पास भी है ये मॉडल
यहां सस्ता मिल रहा iPhone 13
बता दें कि बैक टू स्कूल ऑफ़र में iPhones शामिल नहीं हैं। लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट iPhone 13 को 61,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर बेच रहा है और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इससे कीमत प्रभावी रूप से घटकर 59,999 रुपये हो जाएगी।
[ad_2]
Source link