बता दें कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर 6.1 इंच और 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस साल जो आईफोन लॉन्च किए जाएंगे उनके प्रो मॉडल्स के साइज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह जानकारी इंडस्ट्री विश्लेषक यंग ने दी है। इससे पहले भी यंग द्वारा दी गई जानकारी सही साबित हुआ है। उन्होंने iPhone 13 Pro और 14 इंच समेत 16 इंच MacBook Pro में ProMotion को शामिल किए जाने की बात कही थी, जो सही साबित हुई थी। साथ ही कहा था कि iPad Mini के 6 जनरेशन में 8.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी सही साबित हुआ था।
iPhone 15 के संभावित स्क्रीन साइज:
iPhone 15 को इस साल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके स्क्रीन साइज में कोई बदलाव नहीं करेगी। उम्मीद की जा रही है कि iPhone 15 मॉडल में पहले जैसे ही स्क्रीन साइज दिए जाएंगे। इनमें दो 6.1 इंच के iPhone और दो 6.7 इंच के iPhone शामिल हो सकते हैं। 6.1 इंच के आईफोन में से एक स्टैंडर्ड आईफोन 15 होगा। जबकि 6.7 इंच मॉडल में से एक आईफोन 15 प्लस हो सकता है। 6.1 और 6.7 इंच के आईफोन हाई एंड प्रो मॉल्डस हो सकते हैं।