Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetApple Watch को टक्कर देती है ये स्मार्टवॉच, फीचर्स जानकर हो जाएंगे...

Apple Watch को टक्कर देती है ये स्मार्टवॉच, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान


Apple Watch हमेशा चर्चा में रहती है। अगर आप भी इस स्मार्टवॉच को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम एक नई स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। Mobvoi TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टनॉच Wear OS 3 और ब्लूटूथ 5.2 पर काम करता है। इसकी बैटरी लाइफ 80 घंटे तक का है। इसमें इंटरचेंजेबल सॉलिड सिलिकॉन स्ट्रैप दिए गए हैं। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला एंटी-फिंगरप्रिंट कवर ग्लास के साथ आती है।Mobvoi TicWatch Pro 5 की कीमत- इसे भारत में 34,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वॉच के साथ खरीदा जा सकता है। इसे ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Mobvoi TicWatch Pro 5 के फीचर्स – TicWatch Pro 5 स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑल्वेज-ऑन मोड, अल्ट्रा-लो-पावर मोड, कॉर्निंग गोरिल्ला एंटी-फिंगरप्रिंट कवर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.2 और 2.4GHz वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसमें इंटरचेंजेबल सॉलिड सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है। यह Google के Wear OS 3 पर काम करता है। यह Android 8 या इसके ऊपर के वर्जन के साथ कंपेटिबल है।

यह नई स्मार्टवॉच HD PPG हार्ट रेट सेंसर, SpO2 और स्किन टेम्परेचर सेंसर जैसे कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर के साथ आती है। TicWatch Pro 5 में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, लो लेटेंसी ऑफ-बॉडी सेंसर, बैरोमीटर और एक कंपास भी है। ऐसे में आपके लिए ये स्मार्टवॉच काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments