[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Army Recruitment Rally 2023: उत्तर प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना के लिए जवानों की भर्ती 20 जुलाई से 16 जनवरी तक होने जा रही है। सेना की भर्ती रैली फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी व गोरखपुर में होगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को इस भर्ती रैली के लिए युवाओं को किसी तरह की समस्या न होने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भर्ती रैली के दौरान कावंड़ यात्रा भी होने जा रही है। ऐसे में भर्ती रैली से संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था मजबूत रखी जाए। जिससे भर्ती रैली व कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सकें। बारिश के मौसम को देखते हुए भर्ती स्थलों पर जलभराव की स्थिति न होने पाए। इसके लिए वाटर सक्शन पंप की व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि भती रैली स्थलों पर रहने खाने, शेल्टर आदि के साथ सफाई, बिजली, पानी व टायलेटस की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। भर्ती स्थलों में एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। युवाओं को भर्ती स्थलों तक आने जाने में सहूलियत के लिए परिवहन विभाग द्वारा बसों की व्यवस्था कर ली जाए। जिला व अन्य अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाए।
भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा
मुख्य सचिव ने कहा कि भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराया जाए कि किस जिले से कितने अभ्यर्थी भर्ती केंद्र पर शामिल होंगे। संबंधित जिलों के डीएम, अपर जिलाधिकारी स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाएं। इसी तरह एसएसपी भी नोडल अधिकारी बनाएं। सेना की तरफ से भी भर्ती वाले जिलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनके नाम, मोबाइल नंबर व पदनाम संबंधित डीएम व एसपी को उपलब्ध करा दिए जाएं। बैठक में मेजर जनरल मनोज तिवारी, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link