Home Sports Asian Games 2023 Live Updates: आज एक्शन में होंगे भारतीय पहलवान, जानें कितने मेडल दांव पर?

Asian Games 2023 Live Updates: आज एक्शन में होंगे भारतीय पहलवान, जानें कितने मेडल दांव पर?

0
Asian Games 2023 Live Updates: आज एक्शन में होंगे भारतीय पहलवान, जानें कितने मेडल दांव पर?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Asian Games 2023 Live Updates Day 12: 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल अभी तक 81 मेडल अपने नाम कर चुका है। आज खेलों के 12वें दिन एथलीट्स से और भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। हालाकि आज दिन कुछ ही मेडल इवेंट्स है जिसमें भारत भाग लेने वाला है, लेकिन भारत के स्टार शटलर पीवी सिंधु, एचएस प्रणय अपने बैडमिंटन एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एक्शन में होंगे, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में एक्शन में होंगे। बैडमिंटन के अलावा, एक और रैकेट प्रतियोगिता है, जो भारत को प्रतियोगिता में दो स्वर्ण दिला सकती है। अनुभवी सौरव घोषाल को पुरुष एकल स्क्वैश फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद होगी, जबकि दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह की जोड़ी को मिश्रित डबल स्क्वैश फाइनल में भी यही उम्मीद होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान चीन से भिड़ेगी। नरिंदर चीमा, नवीन, अंतिम पंघाल, पूजा गहलोत और मानसी अहलावत कुश्ती मैट पर भारत की कमान संभालेंगे।

[ad_2]

Source link