Home Life Style Athiya Shetty And Kl Rahul Wedding: शादी के बंधन में आज बंधेंगे आथिया और केएल राहुल, जानें शुरू हुई दोनों की क्यूट लव स्टोरी

Athiya Shetty And Kl Rahul Wedding: शादी के बंधन में आज बंधेंगे आथिया और केएल राहुल, जानें शुरू हुई दोनों की क्यूट लव स्टोरी

0
Athiya Shetty And Kl Rahul Wedding: शादी के बंधन में आज बंधेंगे आथिया और केएल राहुल, जानें शुरू हुई दोनों की क्यूट लव स्टोरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Athiya Shetty And Kl Rahul Interesting Love Story: बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने हमसफर के रूप में क्रिकेटर को चुना। शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान, विराट-अनुष्का, युजवेंद्र- धनश्री, संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहर के बाद अब इस लिस्ट में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल का नाम भी शामिल होने जा रहा है। बता दें, 23 जनवरी यानी आज खंडाला में सुनील शेट्टी के हॉलिडे होम जहान में अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में आज इस खास मौके पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस को बताते हैं आखिर कैसे शुरू हुई इस क्यूट कपल की प्यारी सी लव स्टोरी। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब तक इस बारे में किसी के पास कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। लेकिन जब आथिया और राहुल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। इसके बाद साल 2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए, तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी अपने फैंस के सामने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल दोनों की तस्वीरें एक दूसरे के लिए उनके प्यार को छिपा नहीं सकीं। 

इसके बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। साल 2021 में अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अथिया की फोटो शेयर करते हुए बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा। 

इसके बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते ने तब सुर्खियां बटोरी जब दोनों अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर एक साथ नजर आए। अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों को एक साथ लवबर्ड्स के रूप में देखा गया था। बात दें, केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक साथ कई ऐड शूट में भी नजर आ चुके हैं। 

[ad_2]

Source link