Sunday, April 13, 2025
Google search engine
HomeNationalAyodhya Ram Mandir: क्या अयोध्या राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी? कांग्रेस में...

Ayodhya Ram Mandir: क्या अयोध्या राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी? कांग्रेस में मंथन जारी, क्या बोले पुजारी


Janmabhoomi Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जनवरी 2024 मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसी बीच खबरें हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मंदिर दर्शन करने पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही कांग्रेस ने वायनाड सांसद के कार्यक्रम को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

न्यूज18 की एक रिपोर्ट में कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राहुल के मंदिर जाने पर अब तक फैसला नहीं लिया गया है। खबर है कि राजीव गांधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी से मुलाकात की थी, जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता भी शामिल थे। सूत्रों ने कहा, ‘राजीव गांधी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ आचार्य सत्येंद्र से उनका रामघाट आश्रम में मुलाकात की।’

कहा जा रहा है कि यह बैठक करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। इधर, पुजारी दास का कहना है कि सभी के पास राम मंदिर आकर आशीर्वाद लेने का अधिकार है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अगर राहुल गांधी रामलला के दर्शन के लिए आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। हालांकि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनके आने की तारीख नहीं बताई है।’

कहां तक पहुंचा निर्माण
राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही हैं। कहा जा रहा है कि 21 से 23 जनवरी के बीच बड़े स्तर पर समारोह हो सकता है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP), श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक राम पथ का उद्घाटन किया है। ऐसे तीन और राम पथ तैयार किए जाने हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments