[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Ramlala’s first aarti: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह भक्तों की भारी भीड़ जुट गई है। भीड़ इतनी है कि उसे सम्भाला पुलिस प्रशासन के लिए कठिन हो रहा है। इस बीच आज तड़के रामलला की पहली आरती की गई। पूजन के तय विधान के अनुसार सुबह तीन बजे से तैयारी शुरू हुई। सुबह साढ़े तीन बजे मंगला आरती, साढ़े छह बजे शृंगार आरती की गई। सुबह सात बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। पहले ही दिन रामलला के दर्शन के लिए रात से ही भक्तों की लम्बी कतारें लग गई थी। सूर्योदय के बाद यह भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। इस वक्त राममंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। भीड़ को सम्भालने में सर्दी के मौसम में भी पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
बता दें कि राम मंदिर में रामलला की पूजा के लिए श्री रामोपासना नाम से संहिता बनाई गई है। नियम के मुताबिक रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। राममंदिर में हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसे देखते हुए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का ही समय मिलेगा। राममंदिर में मंगलवार सुबह सात बजे से दर्शन का सिलसिला चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर को दर्शन के लिए सुबह और शाम साढ़े नौ घंटे खोला जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। दोपहर 12 बजे भोग आरती, शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती होगी।
राममंदिर में सुबह की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। शाम की आरती के लिए उस दिन भी बुकिंग हो सकती है। बताया गया हे कि आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे। ये पास श्रीराम जन्मभूमि के कैंप ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले ही पास मिलेगा। पास लेने के लिए श्रद्धालुओं को सरकारी आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर भी पास प्राप्त किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link