Wednesday, May 14, 2025
Google search engine
HomeNationalAyodhya Ram mandir Pran Pratishtha: रामनगरी में चरम पर उल्‍लास, हर तरफ...

Ayodhya Ram mandir Pran Pratishtha: रामनगरी में चरम पर उल्‍लास, हर तरफ नाचते-गाते श्रद्धालु; मिटा दिन ओर रात का भेद


ऐप पर पढ़ें

Ayodhya Ram mandir Pran Pratishtha: अपने आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामनगरी का उल्लास चरम पर है। दिन-रात का भेद खत्म हो चुका है। चारों ओर रामधुन सुनाई पड़ रही है। पूरे नगर में चारों ओर लोग ही लोग दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में आस्थावान आते रहे। तरह-तरह के रंग-रूप, भांति-भांति के कपड़े। कहीं सांस्कृतिक आयोजन हो रहे तो कहीं सुदूर से कोई भक्त प्रसाद के लिए कुछ लिए चला आ रहा है। रविवार सुबह से ही भक्ति पथ पर चारों तरफ माहौल राममय हो चुका था। दोपहर करीब एक बजे राम की पैड़ी पर आस्था का सैलाब नजर आया। कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद सरयू में बड़ी संख्या में आस्थावान डुबकी लगाते मिले। महिलाएं हों या बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान…। बस डुबकी मारने चाहत लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सोमवार की सुबह यह उल्‍लास और भी व्‍यापक स्‍वरूप में दिख रहा है। 

रामराज के साथ उगेगा सूरज

यहीं पर 73 वर्षीय अनंत राम मिले। वह पहले किताबें बेचते थे। अब रामनामी माला, अंगूठी, जनेऊ बेच रहे हैं। कहते हैं कि अब उन्हें यहां भय नहीं लगता है। पहले की बात और थी। बोले-सोमवार का सूरज रामराज के साथ उगेगा।

अब भी कोई शक 

राम की पैड़ी पर ही बहराइच के 14 साल के नवीन मिश्रा और श्रावस्ती के 15 साल के अभिषेक द्विवेदी मिल गए। दोनों यहां कर्मकांड की पढ़ाई पूरी कर व्याकरण की पढ़ाई कर रहे हैं। कैसा लग रहा है के सवाल पर सीधा सा जवाब अब भी कोई शक है कि रामराज नहीं आया..?

चहुंओर रामधुन 

अब हर कोई अवध की अजोध्याजी आने को आतुर है तो इसका भी कारण है। अयोध्या में शनिवार रात के 1030 बज रहे थे पर तनिक भी आभास नहीं हो रहा था। हर तरफ चकाचौंध लाइटें। ऊंची आवाज में गूंजता भजन…राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…। और इसकी धुन पर नाचते लोग। हर जुबां यही भजन गुन-गुना रही थी। कोई सेल्फी लेने में लगा था, तो कोई अपने कैमरे में साकेत के हर पल को साकार कर लेना चाहता था।

चित्र मिलाते ही हनुमान के सीने में राम की छवि

बस्ती के रहने वाले रंजन ने सरयू के किराने राम की पैड़ी पर एक अनोखा चित्र तैयार किया है। 651 सेंटीमीटर लंबे और 441 सेंटीमीटर चौड़े इस चित्र में 630 पन्ने अलग-अलग लगाए गए हैं। इन्हें मिला देने पर हनुमान जी और उनके सीने में भगवान श्री राम तथा माता सीता का चित्र सामने आ जाता है। वहीं, दिल्ली के रहने वाले रतन रंजन मोदी योगी तस्वीर लिए साइकिल से अयोध्या पहुंचे हैं। वह जगह-जगह पर इन दोनों की पूजा और आरती करते हैं।

महाप्रसाद के 20 हजार पैकेट तैयार

वीआईपी अतिथियों को भेंट करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद के 20 हजार पैकेट तैयार कराए गए हैं। गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात व सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि 200 लोगों की टीम ने 5 हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद तैयार किया है। इसे शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे से तैयार किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments