
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सुबह का टाइम बिल्कुल भागदौड़ वाला होता है। अक्सर लोग काम की जल्दी में ब्रेकफास्ट भी छोड़ देते हैं या फिर अनहेल्दी फूड्स को खा लेते। जिससे बीमारियों का होना तय है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आयुर्वेद के नियम को फॉलो करना जरूरी है। आयुर्वेद दवाओं से ज्यादा लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए बताता है। अगर आप लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपने रूटीन में इन नियमों को जरूर फॉलो करें।
सीजनल चीजें खाना जरूरी है
आयुर्वेद में हमेशा मौसम में फलने वाली चीजों को खाने के बारे में बताया जाता है। सीजन के फल और सब्जियां सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। क्योंकि ये मौसम और शरीर की प्रकृति के अनुरूप होते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म करने वाले फूड्स तो गर्मियों में ठंडक और हाइड्रेशन देने वाले फूड्स खाने चाहिए। इससे तीनों तरह के दोष बैलेंस बने रहते हैं।
जीभ स्क्रेपिंग है जरूरी
दांतों की सफाई के बारे में तो हमेशा बात की जाती है। लेकिन दांतों के साथ ही जीभ की सफाई भी उतनी ही जरूरी है। आयुर्वेद में जीभ के रंग से सेहत का पता लगाया जा सकता है। जीभ को साफ करने से टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
हमेशा ताजा खाना खाएं
आयुर्वेद में हमेशा ताजा बना खाना खाने की ही बात की जाती है। तभी तो प्रोसेस्ड फूड को अनहेल्दी माना जाता है। घर में भी एक दिन बाद का खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ये आपको लंबे समय में बीमार बना सकता है।
मसाज करें
आयुर्वेद में शरीर की मसाज को बहुत जरूरी बताया गया है। गर्म तेल से खुद के शरीर की मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। साथ ही स्ट्रेस को कम कर टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। रोजाना गर्म हर्बल तेल की मसाज करने से शरीर हेल्दी रहता है और आपको महंगी थेरेपी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Right Food Combination: इन फूड्स को एक साथ खाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
[ad_2]
Source link