Saturday, February 8, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsBank of Baroda Recruitment 2023: अधिग्रहण अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती,...

Bank of Baroda Recruitment 2023: अधिग्रहण अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, 5 लाख रुपये तक होगी सैलरी


Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अधिग्रहण अधिकारी (AO) के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक लगभग 500 अधिग्रहण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीओबी एओ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा एओ एप्लिकेशन विंडो 14 मार्च 2023 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

जानें- पदों के बारे में

बैंक लगभग 500 अधिग्रहण अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

BOB AO Notification PDF- Direct Link

BOB AO Online Application- Direct Link

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में  ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।

अनुभव

पब्लिक बैंकों / प्राइवेट बैंकों / फॉरेन बैंकों / ब्रोकिंग फर्मों / सिक्योरिटी फर्मों / एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

उम्र सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। वहीं SC-ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 3 साल उम्र सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे किया जाएगा चयन

चयन एक ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या किसी अन्य टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त माना जाएगा, जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन और ऑनलाइन टेस्ट में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

BOB AO Recruitment 2023: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब  ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक कर, ‘Recruitment of Acquisition Officers in Wealth Management Services on Contract Basis’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा।

स्टेप 4-मांगी गई जानकारी भरनी शुरू करें।

स्टेप 5- अब इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

जानें- सैलरी पैकेज के बारे में

मेट्रो शहर में अधिग्रहण अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों को सालाना 5  लाख रुपये दिए जाएंगे।

नॉन- मेट्रो शहर में अधिग्रहण अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों को सालाना 4  लाख रुपये दिए जाएंगे।

सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

ऐसा होगा ऑनलाइन टेस्ट

रीजनिंग-  30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इंग्लिश लैंग्वेंज- 20 मार्क्स के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड- 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल नॉलेज- 20 मार्क्स के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

बता दें, ऑनलाइट टेस्ट का समय 90 मिनट का होगा। वहीं इंग्लिश लैंग्वेंज के टेस्ट को छोड़कर उपरोक्त सेक्शन / टेस्ट द्विभाषी रूप से उपलब्ध होंगे, यानी इंग्लिश और हिंदी। प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम पासिंग मार्क्स 40% और आरक्षित वर्ग के लिए 35% होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments