Home Education & Jobs BBOSE 12वीं दिसंबर 2022: परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें डेटशीट

BBOSE 12वीं दिसंबर 2022: परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें डेटशीट

0
BBOSE 12वीं दिसंबर 2022: परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें डेटशीट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

BBOSE Class 12 December 2022: बिहार विद्यालय एग्जामिनेशन कमिटी, पटना ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) कक्षा 12वीं दिसंबर 2022 की परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार, बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 8 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित करेगा। बता दें, यह शेड्यूल दिसंबर 2022 सेशन के लिए है। वहीं कहा जा रहा है बोर्ड 25 अक्टूबर 2023 को बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardoniine.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें कक्षा 12वीं की परीक्षा का पूरा शेड्यूल

हिंदी – 8 नवंबर 2023

गणित  9 नवंबर, 2023

बायोलॉजी-  10 नवंबर, 2023

जियोग्राफी- 11 नवंबर, 2023

बांग्ला -13 नवंबर, 2023

अरेबिक-  नवंबर 14, 2023

संस्कृत-  14 नवंबर 2023

इकोनोमिक्स-  16 नवंबर, 2023

पॉलिटिकल साइंस- 17 नवंबर 2023

फिजिकल एजुकेशन-  21 नवंबर, 2023

म्यूजिक- 22 नवंबर, 2023

बिजनेस स्टडीज- 23 नवंबर, 2023

उर्दू – 2 4 नवंबर  2023

वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन कमिटी  के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा आवेदन डेटा और पहले जारी किए गए डमी एडमिट कार्ड में किए गए सुधार के आधार पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें, डमी एडमिट कार्ड इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया था।

कब जारी होगी बिहार बोर्ड 2024 की फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट

बिहार बोर्ड अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जल्द ही जारी करेगा। उम्मीद है नवंबर महीने तक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। वहीं बिहार में बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें, अगले साल होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में करीब 75 हजार बच्चे शामिल होंगे। इस साल करीब 75 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराया है।

[ad_2]

Source link