[ad_1]
Benefits of Eat Green Peas: सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी सब्जियां आती हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. इन्ही सब्जियों में से एक है हरी मटर. ठंड के दिनों में लोग जमकर हरी मटर का उपयोग करते हैं. हरी मटर स्वाद में जितनी अच्छी होती है यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है. यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6 और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं.
ओनली माय हेल्थ की खबर के अनुसार मटर उन शाकाहारियों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करना चाहते हैं. मटर के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं और दूसरे व्यंजनों में भी शामिल कर सकते हैं. आइए जानतें हैं सर्दियों के दिनों में हरी मटर का सेवन किस तरह से हमारे शरीर को लाभ पहुंचाती है.
हार्ट के लिए फायदेमंद: सर्दियों में मटर का सेवन हमारे हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है. इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है.
पाचन में होता है सुधार: मटर में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है. इससे पाचन में सहायता मिलती है. इसके साथ ही इसके सेवन से गैस और अपच जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं.
क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में ब्लड शुगर बढ़ने का सता रहा है डर, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें
डायबिटीज की समस्या में लाभकारी: अगर आप डायबिटी से पीड़ित हैं तो आपके लिए हरी मटर का सेवन करना फायदेमंद होगा. इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाती है: आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी हरी मटर हमारी मदद करती है. मटर में कैरोटीनॉयड पिगमेंट ल्यूटिन पाया जाता है, जो आंखों से संबंधित बीमारियों जैसे मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को रोकता है। अगर आप कमजोर दृष्टि से पीड़ित हैं तो आपको मटर का सेवन भरपूर करना चाहिए.
अनुलोम-विलोम करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें क्या है सही तरीका
वजन घटाने में मदद करती है: मटर में मौजूद फाइबर और प्रोटीन आपको भरा हुआ महसूस कराता है जिससे आपको भूख कम लगती है और आपको भूख कम लगती है. अगर आप अधिक वजन से परेशान हैं तो सर्दियों में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. आप हरी मटर के सूप का भी सेवन कर सकते हैं.
स्किन को स्वस्थ रखने में फायदेमंद: हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए कोलजन एक महत्वपूर्ण तत्व है. हरी मटर त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है. मटर में मौजूद विटामिन सी आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाती है.
आयरन की कमी दूर होती है: अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो मटर खाने से आपको मदद मिल सकती है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है. मटर के सेवन से एनीमिया जैसी बीमारी को रोकने में भी मदद मिलती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 06:00 IST
[ad_2]
Source link