[ad_1]
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के हालिया एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने अपने दिल का दर्द दर्शकों के सामने साझा किया। शो के इस खास एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। विकी और कियारा ने घरवालों के साथ मजेदार गेम्स खेले और सलमान खान से भी कुछ दिलचस्प सवाल किए।
सलमान खान ने खुलकर कही अपने दिल की बात
विकी कौशल ने सलमान खान से पूछा, ‘क्या किसी लड़की ने आपके लिए लिए कोई पिकअप लाइन इस्तेमाल की है? अगर हां, तो सबसे घटिया पिकअप लाइन क्या थी जो आपने सुनी?’ इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा, ‘पिकअप का तो पता नहीं लेकिन लड़की ने ड्रॉप जरूर किया है मुझे।’ दबंग खान की ये बात सुनकर कियारा, विक्की और खुद सलमान भी खुलकर हंस पड़े।
सलमान खान ने किया इन एक्टर्स की तरह डांस
इसके बाद सलमान खान ने थोड़ा सीरियस होकर जवाब देते हुए कहा, ‘दरअसल, सच कहूं तो, मुझे ऐसी कोई पिकअप लाइन याद नहीं है।’ तीनों ने शो के इस खास एपिसोड में साथ डांस किया और सलमान खान ने कुछ एक्टर्स की तरफ एक्ट करते हुए डांस करके भी दिखाया। शो में तीनों सितारों ने साथ में जमकर मस्ती की।
घरवालों के लिए रेडियो जॉकी बने विकी-कियारा
बात करें विकी कौशल और कियारा आडवाणी के घर में मस्ती किए जाने की तो दोनों एक्टर्स घरवालों के लिए रेडियो जॉकी बने। उन्होंने हर खिलाड़ी को दूसरे कंटेस्टेंट के लिए गाना डेडिकेट करने को कहा जिसके जरिए वह उसके बारे में अपने भाव एक्सप्रेस कर सकें।
[ad_2]
Source link