
[ad_1]
मुंबई. Bigg Boss 16 Shanivaar Ka Vaar Highlights: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट शनिवार का वार एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान से हुई. सलमान ने घर की कंटेस्टेंट प्रियंता चाहर चौधरी की खूब क्लास लगाई. सलमान ने उनके व्यवहार के लिए खूब व्यंग किए. सलमान ने प्रियंका दोहरा व्यवहार करने वाली बताया. सलमान ने सबसे पहले प्रियंका को बाकी घरवालों से अलग महारानी की कुर्सी पर बैठा और उन्हें प्रियंका कहने के बजाया परी-यंका कहकर पुकराते रहे. सलमान ने घरवालों के सीटिंग प्लान भी बदले. उन्होंने एक तरफ मंडली और दूसरी तरफ अकेल खेल रहे कंटेस्टेंट्स को बैठने के लिए कहा.
सलमान खान ने फिर हर घरवालों से प्रियंका चौधरी के हिपोक्रेसी के बारे में बताने के लिए कहा. सलमान ने तंज कसते हुए प्रियंका को ‘देवी’ कहा और घरवालों को उनसे आशीर्वाद लेने के लिए कहा. सलमान की क्लास से प्रियंका की आंखों से आंसू निकल आए. माहौल को हल्का करने के लिए सलमान ने प्रियंका से दबंग से उनका डायलॉग – थप्पड़ से डर नहीं लगता प्यार से लगता है- बोलने के लिए कहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bigg boss, Salman khan
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 08:09 IST
[ad_2]
Source link