Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsBihar Board 12th Result Date 2023: बीएसईबी इंटर परिणाम इसी सप्ताह घोषित...

Bihar Board 12th Result Date 2023: बीएसईबी इंटर परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना, जानिए प्रस्तावित डेट


ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 12th Result Date 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए करीब 13.18 अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बीएसईबी के अधिकारियों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य मंगलवार, 14 मार्च 2023 को पूरा हो चुका है।

समिति के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है। क्योंकि छात्रों की रिजल्ट कार्ड/मार्कशीट बनने का कार्य अंतिम चरण में है। 

बीएसईबी बोर्ड ने बताया कि इस बार सभी देशभर के सभी एजुकेशन बोर्डों से पहले बिहार के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड ने इस साल मैट्रिक की 70 लाख कॉपियां और इंटरमीडिएट की 96 लाख कॉपियों का मूल्यांकन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी शिफ्टवाइज लगाई गई थी। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कम्प्यूटर उपलब्ध थे जिससे कि कम से कम समय मार्क्स दर्ज किए जा सकें। रिजल्ट तैयार करने में खासतौर से टॉपर्स की जांच करने में दो-चार दिन और लग सकते हैं। उम्मीद है कि बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 18 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा।

बोर्ड से मिली  जानकारी के अनुसार इस साल कुल 361 अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्काषित किया गया था। परीक्षाएं 1464 परीक्षा केंद्रों पर एक फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments