Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsBihar Board Inter Science Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में आयुषी...

Bihar Board Inter Science Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में आयुषी नंदन ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट, मार्क्स व पास प्रतिशत


ऐप पर पढ़ें

BSEB bihar board 12th science Result and Toppers List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे आज 21 मार्च 2023, बुधवार को जारी कर दिए हैं। ये रहा रिजल्ट चेक करने का लिंक-

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 2023-

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 83.93 फीसदी है। जिसमें लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 86.98 और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 82.35 है। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 2,00,855 छात्राएं शामिल हुईं जिसमें कुल 1, 74,711 छात्राएं सफल हुई हैं। इसी तरह 3,85,677 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें कुल 3,17,589 छात्र ही सफल हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 26051 छात्राएं असफल रही हैं और 67982 छात्र भी असफल हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में कुल शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 5,86,532 है। 

साइंस के टॉपर्स-

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस की टॉपर – बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं है।

बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम के टॉपरों के नाम-

रैंक 1- खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 

रैंक 2 – नालंदा के आरपीएस कॉलेज के हिमांशु कुमार 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 

रैंक 2-  शुभम चौरसिया जो प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, वह 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 

रैंक 3- सारण के मैकडोनाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की अदिति कुमारी ने 471 अंक (94.2) हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

रैंक 4- अररिया के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय की रमा भारती ने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5-  5वें स्थान पर ये तीन विद्यार्थी रहे- बक्सर के एमवी कॉलेज के पीयूष कुमार, नवादा के प्लस टू कोनादपुर के अभिषेक राज और सारण के शिव जन्म राय कॉलेज की तनु कुमार के एक जैसे मार्क्स रहे। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।

रैंक 6 –  छठे स्थान पर नवादा के केएलएस कॉलेज की रुचिका राज रहीं जिन्होंने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल की।

बीते साल का कैसा रहा था परिणाम-

बिहार बोर्ड के अनुसार, 12वीं रिजल्ट साइंस स्ट्रीम के के छात्र सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40%) के साथ टॉप किया था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60%) के साथ टॉप किया था। अंकित कुमार को राज्य में प्रथम स्थान मिला था। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज ने 482 अंकों (96.40) के साथ  राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया था।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments