Home Education & Jobs Bihar Board Matric Exam 2023: परीक्षा केंद्र में पहनकर नहीं जा सकते ऐसी घड़ियां, पढ़ें दिशानिर्देश

Bihar Board Matric Exam 2023: परीक्षा केंद्र में पहनकर नहीं जा सकते ऐसी घड़ियां, पढ़ें दिशानिर्देश

0
Bihar Board Matric Exam 2023: परीक्षा केंद्र में पहनकर नहीं जा सकते ऐसी घड़ियां, पढ़ें दिशानिर्देश

[ad_1]

Bihar Board Matric Exam 2023: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक सफलतापूर्वक किया। अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी, जो 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर वीडियो के माध्यम से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह एक बार चेक कर सकते हैं।

बता दें, कक्षा 10वीं की परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। पहली शिफ्ट  में 9.45 से 11.15 तक छात्र परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा पाएंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट में 2 से लेकर 3.30 बजे तक छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार बोर्ड ने 10वीं या मैट्रिक परीक्षाओं के रिपोर्टिंग समय में बदलाव की घोषणा की है। छात्रों को पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। पहले समय 10 मिनट था।

इसका मतलब है कि सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए छात्रों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा और दोपहर की शिफ्ट के पेपर जो दोपहर 1:45 बजे शुरू होंगे, उन्हें परीक्षा स्थल पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचना होगा।

बीएसईबी ने सूचित किया है कि किसी भी परिस्थिति में रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी को समाप्त होगी।

ऐसी घड़ियां पहनना वर्जित

जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें इलेक्ट्रिकल घड़ी , स्मार्ट घड़ी और मैग्नेटिक घड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी गई है। जो उम्मीदवार इस तरह की घड़ियां पहनकर आएंगे उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी मात्र सूई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं।

यहां विस्तृत बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की पूरी डेटशीट

14 फरवरी: शिफ्ट 1: मैथ्स (110), शिफ्ट 2: मैथ्स (210)

15 फरवरी: शिफ्ट 1: साइंस (112), शिफ्ट 2: साइंस (212)

16 फरवरी: शिफ्ट 1: सोशल साइंस (111), शिफ्ट 2: सोशल साइंस (211)

17 फरवरी: शिफ्ट 1: अंग्रेजी (113), शिफ्ट 2: अंग्रेजी (213)

20 फरवरी: शिफ्ट 1: मदर लैग्वेंज, शिफ्ट 2: मदर लैग्वेंज

21 फरवरी: शिफ्ट 1: सेकंड इंडियन लैंग्वेज, शिफ्ट 2: सेकंड इंडियन लैंग्वेज

22 फरवरी: शिफ्ट 1: इलेक्टिव, शिफ्ट 2: इलेक्टिव

[ad_2]

Source link