Home Education & Jobs Bihar Board Result: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

Bihar Board Result: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

0
Bihar Board Result: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

[ad_1]

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने जा रहा है।रिजल्ट आने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर  अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर वह रिजल्ट चेक कर सकेंगे। तकरीबन 13 लाख 18 हजार छात्र बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे जोकि 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल की बात करें तो पिछले साल 80.15% छात्रों सफल हुए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में 79.53 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.7 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 90.38% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था

पिछले साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.39% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.04% था। पिछले साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं लड़के और लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 80.15% रहा था।

2021 में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.57 प्रतिशत था, जो कुल पास प्रतिशत में लड़कों की तुलना में बेहतर था, जिनका पास प्रतिशत 75.71 प्रतिशत था।

आर्ट्स स्ट्रीम

पिछले साल 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 43,3565 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 35,2398 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। बता दें, आर्ट्स स्ट्रीम में 81167 लड़कियां फेल हुई थीं। वहीं 26,3521 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 20,2023 लड़के सफल हुए थे। वहीं 61498 लड़के फेल हो गए थे। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 81.28% और लड़कों का पास प्रतिशत 76.66% था।कुल पास प्रतिशत 79.53% था।

कॉमर्स स्ट्रीम

कॉमर्स स्ट्रीम में 20642  छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 19402 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। बता दें, कॉमर्स स्ट्रीम में 1240 लड़कियां फेल हुई थीं। वहीं 39995 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 35403 लड़के सफल हुए थे। वहीं 4592 लड़के फेल हो गए थे। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.99% और लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा था। कुल पास प्रतिशत 90.38% था।

साइंस स्ट्रीम

साइंस स्ट्रीम में 187408 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 156864 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। बता दें, साइंस स्ट्रीम में 30544 लड़कियां फेल हुई थीं। वहीं 380065 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 296039 लड़के सफल हुए थे। वहीं 84026 लड़के फेल हो गए थे। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.70% और लड़कों का पास प्रतिशत 77.89% रहा था। कुल पास प्रतिशत 79.81% था।

वोकेशनल स्ट्रीम

वोकेशनल स्ट्रीम में 214 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 153 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। बता दें, वोकेशनल स्ट्रीम में 61 लड़कियां फेल हुई थीं। वहीं 339 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 2275 लड़के सफल हुए थे। वहीं 64 लड़के फेल हो गए थे। वोकेशनल स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 71.50% और लड़कों का पास प्रतिशत 81.12% था। कुल पास प्रतिशत 77.40% था।

[ad_2]

Source link