Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalBJP ने कांग्रेस को मुस्लिम गढ़ों में पछाड़ा, भगवा की रफ्तार में...

BJP ने कांग्रेस को मुस्लिम गढ़ों में पछाड़ा, भगवा की रफ्तार में AAP-AIMIM भी भागीदार


ऐप पर पढ़ें

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत हासिल करती दिख रही है। 150 सीटों के पार चल रही भाजपा की इस जीत में मुसलमान बहुल सीटों भी बड़ी वजह हैं। खास बात है कि आमतौर पर इन सीटों को कांग्रेस का वोटर माना जाता है। भाजपा की इस जीत और कांग्रेस के नुकसान की बड़ी वजह आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को भी माना जा रहा है।

गुजरात में कम से कम 12 सीटों को मुस्लिम बहुल माना जाता है। इनमें लिंबायत, बापूनगर, अब्दासा, जंबुसर, भुज, वेजलपुर, भरूच, सूरत पूर्व, वागरा, दरियापुर, दानि लिंबड़ा, जमालपुर खड़िया शामिल हैं। फिलहाल, आंकड़े बता रहे हैं कि इन 12 सीटों में से भाजपा 8 पर बढ़त हासिल कर चुकी है। जबकि, कांग्रेस 2 पर आगे है। ऐसी भी कई सीटें हैं, जहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई है।

उदाहरण के लिए दरियापुर मुस्लिम बहुल सीट है, जो बीते 10 सालों से कांग्रेस के खाते में थी। यहां से कांग्रेस के विधायक रहे ग्यासुद्दीन शेख को भाजपा के उम्मीदवार कौशिक जैन ने हराया। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने कई सीटों पर वोट कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

पिछला हिसाब

गुजरात के मतदाताओं में 11 प्रतिशत मुसलमान है। कहा जा रहा है कि इन्हें अब तक खासा प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इस बार कांग्रेस ने 6 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। जबकि, भाजपा ने एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। खास बात है कि आप और AIMIM ने उन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जहां कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।

ताजा आंकड़े

गुजरात चुनाव में मतगणना जारी है। अब तक भाजपा 52 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 106 पर आगे चल रही है। 2017 चुनाव के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस की हालत बेहद पतली नजर आ रही है। पार्टी 2 सीटों पर जीत के बाद 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आप भी 4 सीटों पर आगे चल रही है और 1 पर जीत हासिल की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments