Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalBjp Candidate List: PM मोदी ने कहा था कि मुझे माफ नहीं...

Bjp Candidate List: PM मोदी ने कहा था कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान


ऐप पर पढ़ें

Bjp Candidate List: भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर साल 2019 में भोपाल से चुनाव लड़ने वालीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को इस बार ड्रॉप कर दिया गया है। अब उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कह दिया था कि उन्हें ‘माफ नहीं किया जाएगा।’ खास बात है कि साल 2019 में ही पीएम मोदी ने कहा था कि वह ठाकुर की तरफ से दिए गए बयान से खुश नहीं हैं।

भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल सीट से आलोक शर्मा को टिकट दिया है। शर्मा पूर्व मेयर हैं। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ‘मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। हो सकता है कि पुराने बयानों में मेरी तरफ से इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द प्रधानमंत्री मोदी को पसंद न आए हों।’

उन्होंने आगे कहा, ‘और उन्होंने जाहिर भी किया था कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि, मैं पहले ही उनसे माफी मांग चुकी हूं।’ रविवार को उन्होंने पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की बात कही। हालांकि, टिकट कटने वालों की सूची में ठाकुर के अलावा 33 सांसदों का नाम और शामिल है। भाजपा ने शनिवार को ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके सच बोलने से वे प्रभावित होते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ठाकुर ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया था। एक और जहां भाजपा प्रत्याशी ने 61.54 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं, सिंह को महज 35.63 प्रतिशत वोट ही मिले थे।

क्या था विवाद
दरअसल, साल 2019 में ही ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त करार दिया था। तब उनके बयान के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने बयानों को बेहद खराब बताया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments