
[ad_1]
Boat Wave Elevate की कीमत और उपलब्धता:
भारत में Boat Wave Elevate स्मार्टवॉच की कीमत 2,299 रुपये है। इसकी कीमत क्या होगी अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसे ग्रे, ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे अमेजन के जरिए 6 सितंबर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के फीचर्स।
Boat Wave Elevate के फीचर्स:
Boat Wave Elevate स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का एचडी (240×292 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है जिससे यूजर्स सीधे वॉच से ही फोन कॉल कर सकते हैं। इसमें इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी है। यह यूजर्स को 20 कॉन्टैक्ट तक स्मार्टवॉच में सेव करने की अनुमति देती है।
यह स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग, हार्टर रेट सेंसर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर के साथ आती है। यह आपकी दैनिक एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती हैं। साथ ही इसमें 50 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसमें IP67 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि Boat Wave Elevate स्मार्टवॉच हैवी यूसेज के साथ भी 5 दिन तक चल सकती है। साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग इनेबल होने पर दो दिन तक साथ दे सकती है। इसका स्टैंडबाय मोड 15 दिनों तक का है।
[ad_2]
Source link