
[ad_1]
क्या है बम चक्रवात
अमेरिका में आने वाले दिनो में बम साइक्लोन या चक्रवात के और गहराने के आसार हैं। क्या है यह बम चक्रवात? बम चक्रवात यानी बहुत जल्द तेज होने वाला कम दबाव वाला सिस्टम। बम चक्रवात सामान्य बर्फीले तूफान भी हो सकते हैं या फिर वो उष्णकटिबंधीय भी हो सकते हैं। जब सेंट्रल प्रेशर 24 घंटे के अंदर कम से कम 24 मिलीबार गिरा हो तो मौसम की उस स्थिति को बम चक्रवात कहते हैं।
बम की तरह मौसम
इस तरह के अधिकांश तूफान समुद्र के ऊपर होते हैं लेकिन वो जमीन पर बम की तरह बरस सकते हैं और तबाही ला सकते हैं। इस समय यह तूफान बड़ी झीलो की तरफ बढ़ रहा है। जहां पर कभी बहुत ठंडी हवा तो कभी बहुत गर्म नम हवा होती है, वहां पर इसकी आशंका बढ़ जाती है। इस तरह के तूफानों के लिए मध्य अटलांटिक और पूर्वोत्तर तट से दूर की जगह को बेहतर माना जाता है जहां गल्फ स्ट्रीम का गर्म पानी होता है।
कनाडा में आदर्श स्थितियां
इस चक्रवात में जब हवाएं चलती हैं और उस समय धरती के घूमने की वजह से चक्रवाती प्रभाव पैदा होता है। नेशनल वेदर सर्विस के प्रवक्ता जॉन मूर कहते हैं कि बम चक्रवात के लिए आदर्श स्थितियां कनाडा के ग्रेट लेक्स में हैं। यहां पर घुमावदार ध्रुवीय भंवर से आने वाली हवा ठंडी आर्कटिक हवा पूर्व की ओर बहुत गर्म हवा से मिलती है। कहीं-कहीं पर हवा का दबाव 962 मिलीबार्स तक गिर जाता है तो कहीं 1047 मिलीबार्स तक गिरावट दर्ज होती है।
कब मिलेगी राहत
वह इलाका जहां अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाएं मिलती हैं, उसे आर्कटिक फ्रंट कहते हैं। यहां पर उत्तर से पूर्व की तरफ हवाएं बहती हैं। यह स्थितियां बम चक्रवात के लिए आदर्श होती हैं। लेकिन जैसे ही आर्कटिक की हवा अमेरिका के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगी, गर्म होती जाएगी। इसकी वजह से दबाव का अंतर कम हो जाएगा और तूफान कमजोर हो जाएगा। मूर के मुताबिक नए साल के बाद ही मौसम में कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान औसत से ऊपर रहने का अनुमान है।
[ad_2]
Source link