Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsBPSC का वार्षिक कैलेंडर जारी, 45892 पदों पर होगी भर्ती

BPSC का वार्षिक कैलेंडर जारी, 45892 पदों पर होगी भर्ती


BPSC Exam Calendar 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साल 2023 में होने वाली भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में आयोग की तरफ से कुल 33 भर्ती परीक्षाओं का स्टेट्स दिया गया है। इन भर्तियों के तहत कुल 45892 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कैलेंडर के मुताबिक 155 पदों पर भर्ती के लिए 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। वहीं, इसका रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि मेंस एग्जाम 8 अक्टूबर 2023 को होगी।

-आयोग के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 की प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल को होगी। जबकि मेंस एग्जाम 31 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाएगा।

-बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इसका मेंस एग्जाम 12 मई को आयोजित किया जाएगा और रिजल्ट 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू 11 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को घोषित होगा।

-बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मई 2023 को घोषित किया जाएगा। जबकि 29 मई से इंटरव्यू शुरू होगा और 28 जुलाई तक चलेगा।

-जिला कल संस्कृति पदाधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा। जबकि इंटरव्यू 5 जून से होंगे और फाइनल रिजल्ट 22 जून को घोषित किया जाएगा। अन्य परीक्षाओं से जुड़ी डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments