Home Education & Jobs BPSC : बिहार में प्राइमरी विशेष शिक्षकों के 7279 पदों पर भर्ती का बनेगा रोस्टर, बीपीएससी निकालेगा वैकेंसी

BPSC : बिहार में प्राइमरी विशेष शिक्षकों के 7279 पदों पर भर्ती का बनेगा रोस्टर, बीपीएससी निकालेगा वैकेंसी

0
BPSC : बिहार में प्राइमरी विशेष शिक्षकों के 7279 पदों पर भर्ती का बनेगा रोस्टर, बीपीएससी निकालेगा वैकेंसी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बिहार में प्रारंभिक विद्यालयों में विशेष शिक्षक के 7279 पदों पर नियुक्ति का रोस्टर तैयार होगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के लिए रिक्ति जारी की गई है। इसके तहत रोस्टर तैयार करना है। आरक्षण में किए गए संशोधन के आधार पर रोस्टर क्लीयरेंस की गाइडलाइन भेजी गई है। पहले विशेष शिक्षकों के पद पर बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से नियुक्ति की जाती थी, लेकिन अब बीपीएससी के माध्यम से नियुक्ति होगी। विशेष शिक्षक के मूल कोटि में 5534 पद के लिए रोस्टर क्लियरेंस का निर्देश मिला है। स्नातक कोटि में 1745 पद पर नियुक्ति होगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के डीईओ से तीन दिनों में रोस्टर क्लियरेंस कर रिपोर्ट मांगी है।

एक से पांच में नियुक्ति को लेकर पद

मुजफ्फरपुर 105, पू.चम्पारण 366, मधेपुरा 342, मधुबनी 164, नवादा 208, पटना 205, सीतामढ़ी 185, प.चम्पारण 203, वैशाली 45, दरभंगा 165

इस आधार पर करना है रोस्टर क्लीयरेंस

रोस्टर क्लियरेंस में कोटिवार आरक्षण के साथ महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण के लिए कोटिवार पद दिए गए हैं। विशेष शिक्षक में प्रमष्तिस्कीय पक्षाघात यानि सीपी के पद, पूर्ण दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, अल्प दृष्टि बाधित, वाच्य एवं भाषा दिव्यांगता के पद पर नियुक्ति होगी और इन सभी के लिए अलग-अलग कोटिवार रोस्टर तैयार होगा। संशोधित आरक्षण के तहत अनु. जाति को 20, जनजाति को 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 25, पिछड़ा वर्ग को 18 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। निदेशक ने निर्देश दिया है कि भेजी गई गाइडलाइन के तहत मॉडल रोस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link