[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
BPSC Teacher Recruitment 2023: बीपीएससी ने बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती ( Bihar Teacher Recruitment 2023 ) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 15 जून से शुरू कर दी है। बीपीएससी के एप्लीकेशन पोर्टल onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2023 है। 170461 शिक्षक भर्ती के तहत 79943 प्राइमरी टीचर, 39916 माध्यमिक टीचर और 57602 उच्च माध्यमिक टीचरों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से एक दिन पहले बीपीएससी ने आवेदन के विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए हैं जिसके मुताबिक अभ्यर्थियों के पास अपना चालू ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। आवेदन के समय अभ्यर्थी जो डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करेंगे उसका साइज अधिकतम 100 केबी से ज्यादा का न हो। उसका फॉर्म पीडीएफ होना चाहिए। आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट स्कैन कॉपी करके रख लें।
गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिस कंप्यूटर या लैपटॉप से आवेदन भर रहे हैं उसमें अच्छी क्वालिटी का वेबकैम उपलब्ध होने के साथ ही सुनिश्चित करें कि फोटो कैप्चर करते समय बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का हो। पर्याप्त रोशनी हो। अपलोड किए जाने वाली हिंदी या अंग्रेजी हस्ताक्षर का स्कैन इमेज जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेंट में हो, उसका साइज 15 केबी व डायमेंशन 220*100 पिक्सल का हो।
आवेदन की तीन स्टेप्स
स्टेप- 1- सबसे पहले onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। यही से आपको यूजर नेम व पासवर्ड मिलेगा।
स्टेप- 2- मिले यूजर नेम व पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। फोटो कैप्चर करनी होगी। साइन अपलोड करने होंगे।
स्टेप- 3- अंत में पेमेंट करनी होगी। पेमेंट करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि डिटेल्स सारी सही हों। पेमेंट के बाद कोई डिटेल एडमिट नहीं हो सकेगी। ऑनलाइन पेमेंट के बटन पर क्लिक कर शुल्क का भुगतान करें। पेमेंट के बाद फिर से लॉग इन कर डाउनलोड फिल्ड एप्लीकेशन पॉर्म पर क्लिक कर भरा हुआ आवेदन डाउनलोड कर लें।
फॉर्म भरते समय ये डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे
– हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर, आरक्षण प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र समेत सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करने होंगे। इसलिए इन्हें पहले स्कैन करके रख लें।
आवेदन फीस
अनारक्षित, ईबीसी, बीसी वर्ग के पुरुष – 750 रुपये
एससी, एसटी, सभी वर्गों की महिलाएं, दिव्यांग – 200 रुपये
तीनों पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
अगर कोई अभ्यर्थी तीनों पदों की योग्यता रखता है तो वह तीनों पदों के लिए आवेदन कर सकता है। तीनों पदों की परीक्षा अलग अलग दिन होगी। तीनों श्रेणियों के अध्यापकों का फॉर्म एक ही है लेकिन परीक्षा अलग अलग होगी।
[ad_2]
Source link