Home Education & Jobs BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, भरें फॉर्म

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, भरें फॉर्म

0
BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, भरें फॉर्म

[ad_1]

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 5 अक्टूबर, 2023 को बीपीएससी 32वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर, 2023 तक है। लिखित परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा के माध्यम से  154 पदों को भरा जाएगा।

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023- यहां से डायरेक्ट करें आवेदन

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें प्रारंभिक परीक्षा पास की हो। प्रीलिम्स का परिणाम 27 सितंबर, 2023 को घोषित किया गया था। कुल 17819 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और उनमें से 1675 को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है।

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 1- होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को बीपीएससी 32वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2023 लिंक मिलेगा।

स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन करें।

स्टेप 4- एक बार आवेदन हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

स्टेप 5- अब आवेदन फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


आवेदन फीस

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 750 रुपये है। बिहार के एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, आरक्षित उम्मीदवारों को आवेदन फीस 200 रुपये है।

 

 

 

[ad_2]

Source link