Home Education & Jobs BPSC Teacher Exam 2023, 25 August: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा पूरी, अभ्यर्थी ने बताया कैया गया एग्जाम

BPSC Teacher Exam 2023, 25 August: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा पूरी, अभ्यर्थी ने बताया कैया गया एग्जाम

0
BPSC Teacher Exam 2023, 25 August: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा पूरी, अभ्यर्थी ने बताया कैया गया एग्जाम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

BPSC Teacher Exam 2023, 25 August 2023: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बिहार शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का आज दूसरा दिन था। यह परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। बीपीएससी ने तय कार्यक्रम के अनुसार, 25 अगस्त को दोनों पालियों की परीक्षा पूरी करा ली है। उम्मीद है कि पहले दिन की परीक्षा की तरह ही आयोग की ओर से दूसरे दिन की परीक्षा के प्रश्नपत्र भी जल्द ही आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद यानी 26 अगस्त की दूसरे पाली की परीक्षा के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की भी जल्द ही जारी की जा सकती हैं।

आपको बता कि बिहार में करीब 1.70 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए 25 लाख से ज्यादा आवेदकों ने बिहार व राज्य के बाहर से आवेदन किए हैं। बिहार शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर बाद  3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के प्रश्नपत्र, आंसर की आदि की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।

25 अगस्त 2023 को पहली पाली में परीक्षा देने वाले एक अभ्यर्थी राजीव रंजन ने हिन्दुस्तान टाइम्स को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनका एग्जाम बहुत अच्छा गया है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न माध्यम स्तर के  ब ु थे। उन्हें परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई।

 

उम्मीद है कि बीपीएससी बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भाग लेने वाले और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं कुछ ही देर बाद आपको देखने को मिल जाएंगी।

[ad_2]

Source link