[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
बिहार का शिक्षा विभाग तृतीय चरण की शिक्षक नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) की ओर से फरवरी में ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है। विभाग जल्द ही इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बीपीएससी को अधियाचना भेजेगा। तृतीय चरण में करीब 70 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। दोनों चरणों की बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती में पूर्व से नियोजित 20 से 25 हजार शिक्षक आयोग द्वारा भी चयन के बाद नियुक्ति हुए हैं। इन पदों को भी तृतीय चरण में जोड़ा जाएगा। इससे पहले इन नियोजित पदों को नियमित पद के रूप में सृजित किया जाएगा।
झटका – सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं
इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए एक मायूसी भरी खबर भी है। विभाग ने निर्णय लिया है कि दूसरे चरण की नियुक्ति के तहत पूरक रिजल्ट अब प्रकाशित नहीं कराया जाएगा। 15 हजार पदों के लिए पूरक रिजल्ट जारी होना था। अब इन 15 हजार पदों को भी तृतीय चरण की नियुक्ति में जोड़ा जाएगा। अबतक दो चरणों में आयोग के माध्यम से चयनित पौने दो लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र दिया गया है। पहले चरण में दो नवंबर, 2023 और दूसरे चरण में 13 जनवरी, 2014 को राज्यभर में नियुक्ति-पत्र दिया गया था।
BPSC : बीपीएससी का नया कैलेंडर जारी, 40506 प्रधान शिक्षक समेत कई भर्तियों पर आई अपडेट
पूरक रिजल्ट प्रकाशित करने का दबाव बनाने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से होंगे वंचित
शिक्षा विभाग ने वैसे अभ्यर्थियों को आगाह किया है, जो द्वितीय चरण की शिक्षक नियुक्ति में पूरक रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए दबाव बना रहे हैं। विभाग ने आदेश जारी किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित कर बीपीएससी की अगली परीक्षा से वंचित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसिलए निर्देश दिया जाता है कि कोई भी अभ्यर्थी विभाग अथवा आयोग पर पूरक रिजल्ट जारी करने का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करें। द्वितीय चरण की शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा में पूरक रिजल्ट नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए इसको लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएं।
मालूम हो कि पूर्व में पूरक रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोग को पत्र जारी किया गया था। 15 हजार पदों पर पूरक रिजल्ट प्रकाशित होना था। पर, इस कार्य में विलंब को देखते हुए विभाग ने आयोग को पत्र लिखकर पूरक रिजल्ट प्रकाशित करने पर रोक लगा दी।
[ad_2]
Source link