
ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News in Hindi Live Updates 30 Dec 2022
Refresh
-
Dec 30, 2022
11:28 AM (IST)
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीज़ान पर लगाए गंभीर आरोप
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीज़ान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीज़ान को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगी। तुनिषा ने शीज़ान से उसकी गर्लफ्रेंड के चैट का पूछा तो उसने तुनिषा को थप्पड़ मारा और बोला हमारा कोई रिश्ता नहीं है। तुनिषा के व्यवहार में बदलाव आया था। शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था।
-
Dec 30, 2022
11:19 AM (IST)
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर का बयान आया सामने
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर का बयान सामने आया है। मैक्स अस्पताल के डॉ आशीष याग्निक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषभ पंत अस्पताल आए हैं और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। अभी चिंता की बात नहीं लग रही और वे स्थिर हैं। डॉक्टरों की टीम की जांच पूरी होने के बाद एक विस्तृत चिकित्सा बुलेटिन जारी किया जाएगा।
-
Dec 30, 2022
11:00 AM (IST)
बंगाल में 7,800 करोड़ रुपये से परियोजनाओं के उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। मोदी अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद बंगाल के कार्यक्रम में शरीक होंगे।