Home Life Style Breakup Day 2024: टॉक्सिक रिश्ते को ब्रेकअप डे के दिन कहें गुड बाय, अपनाएं ये 5 टिप्स

Breakup Day 2024: टॉक्सिक रिश्ते को ब्रेकअप डे के दिन कहें गुड बाय, अपनाएं ये 5 टिप्स

0
Breakup Day 2024: टॉक्सिक रिश्ते को ब्रेकअप डे के दिन कहें गुड बाय, अपनाएं ये 5 टिप्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

21 फरवरी का दिन ब्रेकअप डे के रूप में मनाया जाता है। किसी भी टॉक्सिक रिश्ते को खत्म करने के लिए ये दिन सबसे सही है। एक टॉक्सिक यानी बुरे रिश्ते में होने पर व्यक्ति हमेशा उदास रहता है। इस तरह का रिश्ता आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकता है। कहते हैं कि प्यार का रिश्ता जितनी मुश्किल से बनता है, उससे निकलना भी उतना ही मुश्किल होता है। लेकिन अगर रिश्ता आप पर हावी होने लगे तो बेहतर है कि आप इसे खत्म कर दें। यहां कुछ तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खराब चल रहे रिश्ते को खत्म कर सकते हैं।

समस्या को पहचानें

किसी भी रिश्ते से बाहर निकलने का पहला कदम समस्या को समझना है। अनहेल्दी रिश्ते से बाहर निकलने के लिए किसी एक्सपर्ट या घर-परिवार वालों से बात करने के बारे में सोचें। इस दौरान यह समझने की कोशिश करें कि क्या वाकई आप एक अनहेल्दी रिलेशन में हैं, अगर हां तो इससे बाहर निकलने का फैसला कर लें।

सीधे कहें बात 

अगर आपका पार्टनर आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है, या फिर झूठ बोलता है या आपको रिश्ते में रहते हुए हमेशा नेगेटिव, थका हुआ महसूस होता है, तो ये इशारा है कि आप हेल्दी रिलेशनशिप में नहीं हैं। अक्सर इस तरह के रिश्ते से बाहर निकलने के लिए लोग बहाना बनाने लगते हैं। हालांकि, इस तरह के रिश्ते से निकलने के लिए सीधा कह देना बेस्ट है। ,

सच कहें

टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने का ये सबसे सरल और आसान तरीका है। रिश्ते में रहकर आप कैसा महसूस करते हैं इसके बारे में खुलकर अपने पार्टनर को कह दें। ऐसा करने पर आप खुदको एक  दूसरों को दोष देने से रोक सकते हैं।

आत्मसम्मान है जरूरी

व्यक्ति को कभी भी अपने आत्मसम्मान का समझौता नहीं करना चाहिए। जब आप अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट और सेल्फ लव पर ध्यान देंते हैं, तो खुद ही टॉक्सिक पार्टनर से अलग होने की हिम्मत मिलेगी।

जिम्मेदारी लें 

अगर आप रिलेशन खत्म करने का फैसला कर चुके हैं, तो दोनों लोग इसकी जिम्मेदारी लें। ऐसा करने पर आप शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे से अलग हो सकेंगे।

Breakup Day 2024 Quotes: इन ब्रेकअप कोट्स से बयां करें दर्द, बात कहने के लिए ये मैसेज बनेंगे जरिया

[ad_2]

Source link