Home Health Broccoli Benefits: ब्रोकली को लेकर नया खुलासा, कैंसर, मोटापा और पेट संबंधी बीमारियों के खतरे को ऐसे करता है कम

Broccoli Benefits: ब्रोकली को लेकर नया खुलासा, कैंसर, मोटापा और पेट संबंधी बीमारियों के खतरे को ऐसे करता है कम

0
Broccoli Benefits: ब्रोकली को लेकर नया खुलासा, कैंसर, मोटापा और पेट संबंधी बीमारियों के खतरे को ऐसे करता है कम

[ad_1]

Broccoli Benefits: बोक्रली को लेकर पिछले दिनों एक नया रिसर्च सामने आया है. इसमें अनुसंधानकर्ताओं ने उस प्रक्रिया का खुलासा किया है जिसकी मदद से ब्रोकोली छोटी आंत की परत की सुरक्षा में मदद करती है. अनुसंधानकर्ताओं ने रिसर्च में ठोस सबूत पेश किए कि क्यों ब्रोकोली, पत्ता गोभी और अंकुरित ब्रसेल्स जैसी सब्जियां सामान्य सेहतमंद भोजन का हिस्सा होने चाहिए. रिसर्च के मुताबिक, ब्रोकली में जो अणु होते हैं, ये अणु प्रोटीन के एक किस्म एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर को छोटी आंत की परत पर जोड़ते हैं. खासतौर पर ब्रोकली शरीर की पेट संबंधी कई बीमारियों से रक्षा करने में सक्षम है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रोकली डायबिटीज, कैंसर, सिजोफ्रेनिया के अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को भी कम करने में मदद करता है. अमेरिका के पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी ने यह अनुसंधान किया है.

वैसे तो सभी साग-सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन ब्रोकली का सेवन करने से आप पेट संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है. डॉ अभिषेक कुमार के मुताबिक, ‘सभी प्रकार की हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. ब्रोकली भी उनमें से एक है. ब्रोकली एक हरी सब्जी ही है, जो फूल गोभी की तरह दिखाई देती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन- A, C के साथ-साथ पॉलीफेनोल, क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ब्रोकली खाने से छोटी आंत की परत पर इस प्रक्रिया से कई गतिविधियां शुरू हो जाती हैं, जो आंत की कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती हैं.’

broccoli benefits, research broccoli, stomach related diseases, health benefits of broccoli, research, vegetables, diabetes, cancer, foods for cancer prevention, early signs of cancer, cancer treatment, cancer symptoms, broccoli nutrition, broccoli in cancer treatment, broccoli for cancer, cancer symptoms, ब्रोकली, ब्रोकली के फायदे , पेट संबंधी बीमारियां, ब्रोकली को लेकर रिसर्च में हुआ खुलासा, कैंसर, डायबीटिज, मोटापा, गैस की समस्या, उल्टी, मतली, पेट में गैस बनने का कारण, कैंसर से रोकथाम, कैंसर के लक्षण, ब्रोकली खाने के फायदे,

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें

दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें

दिल्ली-एनसीआर

अनुसंधानकर्ताओं ने इसका प्रयोग सबसे पहले चूहों पर किया. Image : Canva

ब्रोकली को लेकर आया नया रिसर्च
बता दें कि अनुसंधानकर्ताओं ने इसका प्रयोग सबसे पहले चूहों पर किया. चूहों को 15 प्रतिशत ब्रोकली खिलाई गई, जो मानव के लिए प्रतिदिन 3.5 ग्राम के बराबर है. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जिन चूहों को ब्रोकली रहित सामान्य भोजन दिया गया और जिन चूहों को ब्रोकली नहीं दी गई थी, उनमें एएचआर की गतिविधि कम पाई गई.

इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा
ब्रोकली को कई तरह से खा सकते हैं. पकाकर खाने के अलावा इसे कच्चा यानी सलाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्रोकली शरीर की कई बीमारियों से रक्षा करने में सक्षम है. ब्रोकली डायबिटीज, कैंसर, सिजोफ्रेनिया के अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को भी कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करें ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा.

broccoli benefits, research broccoli, stomach related diseases, health benefits of broccoli, research, vegetables, diabetes, cancer, foods for cancer prevention, early signs of cancer, cancer treatment, cancer symptoms, broccoli nutrition, broccoli in cancer treatment, broccoli for cancer, cancer symptoms, ब्रोकली, ब्रोकली के फायदे , पेट संबंधी बीमारियां, ब्रोकली को लेकर रिसर्च में हुआ खुलासा, कैंसर, डायबीटिज, मोटापा, गैस की समस्या, उल्टी, मतली, पेट में गैस बनने का कारण, कैंसर से रोकथाम, कैंसर के लक्षण, ब्रोकली खाने के फायदे,

ब्रोकली एक विदेशी सब्जी है, जिसने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा रखी है. (Broccoli Salad Recipe).

स्वस्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है
डॉक्टरों का कहना है कि हरी सब्जियां पेट से जुड़ी हर समस्या जैसे कब्ज़, गैस की समस्या, खट्टी डकार, एसिडिटी को भी ब्रोकली भगाता है. ब्रोकली भी इसमें सहायक है. इसका सेवन कर आप वजन कम कर सकते हैं. ब्रोकली के सेवन से आप अपने लिवर को स्वस्थ्य रख सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव लीवर के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: कैंसर की ये दवाएं अगर आप कर रहे हैं इस्तेमाल तो अब हो जाएं सावधान, सामने आया नया सच

ब्रोकली एक विदेशी सब्जी है, जिसने पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा रखी है. स्वाद और पौष्टिकता में यह सब्जी नंबर वन है. इसे सलाद के रूप में खाएं या पकाकर, शरीर को हर तरह से लाभ देगी. यह विशेष सब्जी है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर दिल को स्वस्थ्य रखता है. ब्रोकली का उत्पादन अब भारत में भी शुरू हो चुका है.

Tags: Cancer, Health News, Vegetable prices, Vegetables

[ad_2]

Source link