Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsBSEB Bihar board practical exam: बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम...

BSEB Bihar board practical exam: बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी


ऐप पर पढ़ें

Bihar BSEB Class 12 Admit Card 2022: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 19 दिसंबर को 12वीं क्लास के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अभी प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इंटर परीक्षा के वार्षिक परीक्षाओं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और स्कूलों के प्रमुख उन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे और स्टूडेंट्स को देंगे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।


इन आसान स्टेप्स के जरिए आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

इसके बाद नीचे दिए गए लिंक Bihar BSEB Class 12 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें

अपनी लॉग इन डिटेल्स दें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 10वीं मैट्रिक और 12वीं इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 की डेटशीट भी जारी हो गई है।  इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी होगा। मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक होगा। दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा।

इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का शिड्यूल 

तिथि        प्रथम पाली    द्वितीय पाली 

एक फरवरी    गणित        हिन्दी 

दो फरवरी    भौतिकी        अंग्रेजी 

तीन फरवरी    रसायन शास्त्र    भूगोल, फाउंडेशन कोर्स 

चार फरवरी    अंग्रेजी(विज्ञान-वाणिज्य)    इतिहास

छह फरवरी    जीवविज्ञान    राजनीति शास्त्र, बिजनेस स्टडीज 

सात फरवरी    हिन्दी (विज्ञान, वाणिज्य)    अर्थशास्त्र (कला और वाणिज्य)

आठ फरवरी    अनिवार्य भाषा (कला, विज्ञान-वाणिज्य)    मनोविज्ञान, इंटरपेन्योरशिप 

नौ फरवरी    संगीत, कृषि    गृह विज्ञान 

दस फरवरी    समाजशास्त्र-एकाउंटेंसी    कंप्यूटर साइंस, योगा, मल्टीमीडिया आदि 

ग्यारह फरवरी    अतिरिक्त विषय    दर्शनशास्त्र 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments