Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsBSEB Exam Date 2023: बिहार बोर्ड नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 14...

BSEB Exam Date 2023: बिहार बोर्ड नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च 2023 से, स्कूल हॉलीडे लिस्ट 2023 भी जारी


BSEB Bihar Board Exam Date 2023: शैक्षणिक वर्ष 2022-23 नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च 2023 से होगी। प्रथम सावधिक परीक्षा 18 जुलाई 2023, द्वितीय सावधिक परीक्षा 26 सितंबर व 10वीं जांच परीक्षा 23 नवंबर से होगी। इंटर 11वीं परीक्षा की जांच परीक्षा 3 मई से, जबकि 12वीं की 27 अक्टूबर 2023 से होगी। प्रत्येक परीक्षा के 21 वें दिन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी। स्कूलों में नये पाठ्यक्रम के आलोक में नामांकन 30 जून 2023 तक होगा।

शिक्षा विभाग ने वर्ष 2023 के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने मंगलवार को कुल 60 दिनों के अवकाश तालिका जारी की। हालांकि नव वर्ष, मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती, वीर कुंवर सिंह जयंती, कबीर जयंती, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा कलश स्थापन, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती रविवार को पड़ने के कारण इनकी छुट्टी की घोषणा अलग से नहीं की गयी है। इस बार गर्मी की छुट्टी 20 दिनों की होगी।

इस प्रकार होगी छुट्टी (School Holiday List 2023):

गुरु गोविंद सिंह जयंती: 05 जनवरी

गणतंत्र दिवस/ वसंत पंचमी: 26 जनवरी

महाशिवरात्रि: 18 फरवरी

होली/ सब-ए-बरात: 06-09 मार्च

बिहार दिवस: 22 मार्च

सम्राट अशोक अष्टमी: 29 मार्च 

रामनवमी: 30 मार्च

गुड फ्राइडे: 7 अप्रैल

भीमराव आंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल

रमजान का अंतिम जुमा: 21 अप्रैल

ईद-उल-फितर (ईद): 22 अप्रैल

जानकी नवमी: 29 अप्रैल

मई दिवस: 1 मई

बुद्ध पूर्णिमा: 5 मई

ग्रीष्मावकाश/कबीर जयंती: 05-24 जून

ईद-उल-जोहा (बकरीद): 29-30 जून

मुहर्रम: 29 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त

अंतिम श्रावणी सोमवार: 28 अगस्त

रक्षाबंधन: 30 अगस्त

चेहल्लुम: 6 सितंबर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 7 सितंबर

हरितालिका व्रत (तीज व्रत): 18-19 सितंबर

अनंत चतुदर्शी/हजरत मो. साहब का जन्म दिवस: 28 सितंबर

महात्मा गांधी जयंती: 2 अक्टूबर

जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया): 6 अक्टूबर

दुर्गा पूजा/श्री कृष्ण सिंह जयंती: 19-24 अक्टूबर

दीपावली/ चित्रगुप्त पूजा/ भैया दूज/ छठ पूजा: 13-21 नवंबर

गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा: 27 नवंबर

क्रिसमस : 25 दिसंबर

निरीक्षण अवकाश: 3 दिन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments