Home Education & Jobs BSMEB Result : बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट जारी, 95 फीसदी सफल

BSMEB Result : बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट जारी, 95 फीसदी सफल

0
BSMEB Result : बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट जारी, 95 फीसदी सफल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को फौकानिया- मौलवी का रिजल्ट जारी कर दिया। फौकानिया में 94.79 सफल घोषित किए गए हैं। कुल 61 हजार 779 में 58 हजार 559 सफल हुए। 1171 असफल हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मो. नूर इसलाम ने बताया कि फौकानिया (समकक्ष मैट्रिक) और मौलवी (समकक्ष इंटर) का परिणाम बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने वेबसाइट पर जारी किया। फौकानिया में 15 गैर मुस्लिम विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 13 सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 12 हजार 875 (21.99 प्रतिशत) दूसरी श्रेणी में 45,474 (77.66 प्रतशित) और तीसरी श्रेणी में 210 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 

मौलवी की परीक्षा चार संकाय (मौलवी इस्लामियात, मौलवी कला, मौलवी कॉमर्स, मौलवी विज्ञान) पर आधारित है। इनमें इस्लामियात संकाय में कुल विद्यार्थियों संख्या 5,894 है। इनमें 3308 प्रथम श्रेणी, 2315 दूसरी व12 परीक्षार्थी तीसरी श्रेणी में सफल हुए हैं।

[ad_2]

Source link