Wednesday, May 14, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsBSSC Inter Level Vacancy : बड़ी खुशखबरी, बिहार इंटर लेवल भर्ती में...

BSSC Inter Level Vacancy : बड़ी खुशखबरी, बिहार इंटर लेवल भर्ती में पदों की संख्या में बंपर इजाफा


ऐप पर पढ़ें

BSSC Inter Level Vacancy 2023 :  बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती में पदों की संख्या बंपर इजाफा किया गया है। पहले 22 तरह के पदों पर 11098 वैकेंसी निकाली गई थीं लेकिन इसे बढ़ाकर 12199 कर दिया गया है। यानी 1101 पद बढ़ा दिए गए हैं। इनमें 439 पद अनारक्षित हैं। 111 पद ईडब्ल्यूएस, 128 पिछड़ा वर्ग, 199 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 173 एससी, 15 एसटी, पिछड़े वर्ग की महिला के 36 पद आरक्षित हैं। अब कुल 12199 वैकेंसी में 5503 पद अनारक्षित हैं। 1201 पद ईडब्ल्यूएस, 1377 पिछड़ा वर्ग, 2083 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1540 एससी, 91 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 404 पद आरक्षित हैं। 

बढ़ाए गए 1101 पदों का ब्योरा

कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – 534

एलडीसी उद्यान निदेशालय कृषि विभाग – 48

एलडीसी सांस्कृतिक कार्य निदेशालय – 38

एलडीसी अभियोजन निदेशालय – 69

एलडीसी बिहार अग्निशमन सेवा – 4

एलडीसी विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग – 281

एलडीसी कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय – 127

आवेदन भी शुरू

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने  www.onlinebssc.com पर आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 है। 

योग्यता –  किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान मांगा गया है जबकि कुछ पदों के लिए हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग की स्किल मांगी गई है। 

आयु सीमा – 18 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी, एसटी वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। 

चयन – अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन आने पर एक से अधिक चरणों में प्रारंभिक परीक्षा होगी। 

एग्जाम पैटर्न

– प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments